Vadh 2 Review: “हमने हत्या नहीं, वध किया है” – Film में ये Line रुला देगी
नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।
और आज मैं आपको याद दिलाना चाहता हूँ उस feeling की… जब फिल्म देखते-देखते दिल बोलता है – “भाई अब जो होने वाला है वो बहुत गलत होने वाला है… काश ये फिल्म यहीं रुक जाए।”
ऐसी फिल्में बहुत कम आती हैं। Drishyam याद है? हाँ, वो भी disturbing था… लेकिन वो तो remake है। अगर आपको असली, raw, cold-blooded disturbing cinema देखना है ना, तो एक नाम याद रखो – Vadh सिनेमा से प्यार हो जाएगा। नाम में Love आता है, Love Ranjan प्यार की फिल्में बनाते हैं… लेकिन “हमने हत्या नहीं, वध किया है” वाला डायलॉग सुनने के बाद से Love Ranjan पर ही शक हो गया था। और यही लगा था – ये कहानी एक फिल्म पर नहीं रुकेगी। और वही हुआ। 2026 में मौका फिर से आ गया है। Vadh Part 2.
एक बात पहले ही clear कर देता हूँ – ये पुरानी फिल्म का direct sequel नहीं है। पहली फिल्म देखी हो, ज़रूरी नहीं। कहानी आपस में जुड़ी नहीं है… लेकिन आत्मा वही है। Revenge, crime, cold-blooded murder… ऐसा सिनेमा जो आपको मजबूर कर देता है कि आप खुद कातिल का साथ दो।
इस बार फिल्म का subject है – जेल के पीछे की ज़िंदगी। वैसे तो एक बड़ी जेल है जिसमें हम और आप रहते हैं… जहाँ criminal खुले घूमते हैं। और फिर एक छोटी जेल होती है – जिसके पीछे असली कैदी रहते हैं। हम बाहर से बस 2–4 मिनट देखते हैं। लेकिन कभी सोचा है… वो लोग 24 घंटे अंदर क्या करते हैं? इस फिल्म में आप वही देखने वाले हो।
कहानी शुरू होती है एक local विधायक से, जिसका छोटा भाई जेल में बंद है। System को पैरों की जूती समझता है। पुलिस, अफसर, पूरा सिस्टम – सब उसे salute करता है। और तभी entry होती है एक नए जेलर की… जिसे बिल्कुल मंज़ूर नहीं कि उसकी जेल में किसी और का हुक्म चले – चाहे वो विधायक हो या उसका भाई।
Dhurandhar 2 Teaser Review: Dhurandhar 2 ने हिला दिया Bollywood!
और फिर… एक रात, जेल में कुछ ऐसा हो जाता है कि पूरा सिस्टम हिल जाता है। एक कमरा। बाहर मोटा सा ताला। लेकिन जिसके लिए पहरा था… वो इंसान जेल की दीवार से बिना कुछ तोड़े हवा बनकर गायब हो जाता है। ना दीवार टूटी, ना ताला। धरती फट गई या आसमान निगल गया? इस राज़ को सिर्फ दो लोग जानते हैं।
पहली – मंजू देवी। 28 सालों से इस जेल से रिश्ता है। 11 दिन बाद इन्हें छोटी जेल से बड़ी जेल जाना है। दो लोगों की मौत की सज़ा का कलंक मिटाना है। दूसरे – शंभू मिश्रा। पुलिस की वर्दी पहनकर कैदी से दोस्ती निभाने वाला इंसान।और दिल ही दिल में… मंजू जी को पूरे दिल से चाहने वाला।
Dhurandhar 2 Teaser Review: Dhurandhar 2 vs Toxic – कौन भारी?
अब एक सेकंड रुकिए। Romantic angle के चक्कर में आप जेल की mystery तो भूल नहीं गए? विधायक का भाई गायब हुआ है – वो भी 100 से ज़्यादा पुलिस वालों की जेल से। तो 60–65 साल के इन दो लोगों से उसका क्या connection हो सकता है? और सबसे बड़ा सवाल – एक जिंदा इंसान बिना ताला तोड़े जेल से गायब कैसे हो सकता है?
इसके बाद जो सिनेमा आप देखने वाले हो… उसे यूँ ही “suspense thriller का बाप” नहीं कहा जा सकता। यहाँ सही-गलत नहीं है। यहाँ चुनना पड़ेगा – दो गलत में से कौन सा कम गलत है। No nonsense crime drama। ना overacting, ना unnecessary violence। ना Vanga-style bloodbath। पूरी 2 घंटे की फिल्म – सिर्फ सन्नाटा, tension और uneasiness।
Vadh 2 Trailer
और दो scenes ऐसे हैं… एक – फिल्म का climax और दूसरा – climax का भी climax ये शायद पहली फिल्म है जिसकी ending की भी ending है। जिस तरह characters को आपस में जोड़ा गया है… उस suspense के लिए पाँच में से 500 stars भी कम लगें। आख़िरी twist पूरा पैसा वसूल कर देता है। Sanjay Mishra और Neena Gupta fire नहीं… wildfire हैं। अगर ये फिल्म ना बनी होती और कोई बोलता कि ये दो लोग perfect murder के mastermind हैं – तो हँसी आ जाती। लेकिन इस फिल्म में… हँसी छोड़ो, चैन से साँस तक नहीं ले पाओगे।
सबसे smart काम ये किया गया है कि बाकी characters नए चेहरे हैं। तो आपको अंदाज़ा नहीं लगता – कौन कब मरेगा, कौन कितना जिएगा, और किसके साथ क्या होगा। Bollywood को एक नया villain मिल गया है। Kumud Mishra का negative style में comeback जबरदस्त है। और Love Ranjan का प्यार… अब नफरत वाली story बन चुका है।
Conclusion: Vadh 2 Review
Rating की बात करें तो – 5 में से 4 स्टार। Chalak story, powerful acting, double climax और सही-गलत का फर्क बहुत smart तरीके से समझाया गया है।
Theatre जाना है तो जाओ… नहीं जाना तो कोई ज़बरदस्ती नहीं। लेकिन OTT पर आए तो इसे miss मत करना। Underrated मत बनने देना।
नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।मैं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूँ और मुझे फिल्में देखना बहुत पसंद है। मैं फिल्म रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी आसान और सच्ची बातें लिखता हूँ। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर बड़े बॉक्स ऑफिस मुकाबलों तक, यहां आपको हर फिल्म की जानकारी और सही आंकड़े मिलेंगे। आप मुझे panmovies.in पर पढ़ रहे हैं|