TOXIC Teaser Review: Toxic vs Dhurandhar Clash Confirm? Yash vs Yash! Toxic Teaser ने Internet पर मचा दिया बवाल!

TOXIC Teaser Review: Box Office Battle Alert! Yash की Toxic लेगी Dhurandhar से सीधी टक्कर

नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम Sachin है।
और आज हम बात करने वाले हैं Yash की मच-अवेटेड फिल्म Toxic के फाइनली रिलीज हुए टीज़र के बारे में। शुक्रवार का दिन है, थिएटर्स में नई फिल्में भी लगी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अगर किसी चीज़ की सबसे ज़्यादा चर्चा है तो वो है Yash का Toxic teaser। और honestly बोलूं तो इस बार चीज़ें और भी ज़्यादा interesting हो गई हैं।

सबसे पहले तो सीधी बात – Toxic vs Dhurandhar का क्लैश अब लगभग कन्फर्म माना जा रहा है। 19 मार्च को दोनों फिल्में आमने-सामने होंगी और ये टक्कर छोटी नहीं होने वाली। कौन बाज़ी मारेगा, ये तो वक्त बताएगा, लेकिन आज जो टीज़र देखने को मिला है, उससे इतना साफ है कि Toxic हल्के में लेने वाली फिल्म नहीं है। पिछला “Raya” इंट्रोडक्शन टीज़र भले ही थोड़ा controversial रहा हो, कुछ शॉट्स को लेकर लोगों ने ट्रोल भी किया हो, लेकिन भाई 100 मिलियन views कोई मज़ाक नहीं होते। इतना तो clear है कि buzz बहुत बड़ा है।

TOXIC Teaser Review
TOXIC Teaser Review

अब बात करते हैं इस नए टीज़र की सबसे बड़ी highlight – Yash का double role। आख़िरी में जो clean shaved look वाला character दिखता है और डायलॉग आता है, “I am home, daddy”… वहीं से curiosity कई गुना बढ़ जाती है। पहली नज़र में पहचानना भी मुश्किल हो जाता है कि ये सच में यश ही हैं। अब सवाल ये है कि क्या ये Raya का बेटा है? या फिर खुद Raya का ही past version? कहीं “Daddy” शब्द सिर्फ audience को confuse करने के लिए तो नहीं डाला गया? स्टोरी लाइन अभी पूरी तरह clear नहीं है, लेकिन इतना ज़रूर है कि father-son angle या dual timeline का गेम ज़रूर चलने वाला है।

O Romeo Movie Review: Shahid Kapoor का Most Violent Avatar! Tripti Dimri का Career Best Performance?

फिल्म के visual tone की बात करूँ तो पूरा setup 60s–70s या maximum 80s के era जैसा feel देता है। Costumes, background characters का attire, lighting style – सबमें एक retro vibe है। कुछ लोगों को पिछला टीज़र थोड़ा ad-shoot जैसा लगा था, और honestly इस बार भी अगर आप 0.25x speed पर गौर से देखें तो कुछ shots में lighting थोड़ी artificial और asymmetrical लग सकती है। लेकिन realistically कौन इतना detail में analyze करेगा? शायद ये सब फिल्म की theme और stylization का हिस्सा हो।

Border 2 Box Office Collection Day 18: Sunny Deol ने 18 दिनों में रच दिया History!

कहीं ना कहीं कहानी “Royal Circus” जैसे किसी setup से जुड़ी हुई लगती है। सेट डिजाइन और mood उसी तरफ इशारा करता है। और अगर सच में double role है, तो Raya के हिस्से वाले scenes शायद पुराने दौर में सेट किए गए होंगे। सबसे मज़ेदार बात ये है कि हमें Yash को एक बार फिर उनके OG clean-shave avatar में देखने का मौका मिलेगा। Fans के लिए ये अपने आप में nostalgia moment हो सकता है।

TOXIC Teaser

टीज़र में इस बार editor ने बड़ी चालाकी दिखाई है। कुछ bold shots, kissing glimpses, bloodshed और intense visuals फटाक से दिखाकर तुरंत cut कर दिए गए हैं, ताकि excitement तो बने लेकिन ज्यादा reveal ना हो। Music भी 70s inspired लगा – थोड़ा raw, थोड़ा dramatic, जो teaser की vibe को match करता है। Overall, ये regular commercial template से अलग feel देता है।

Conclusion: TOXIC Teaser Review

अब असली घमासान तो 19 मार्च को होगा, जब Toxic और Dhurandhar आमने-सामने होंगी। लेकिन फिलहाल तो “Yash vs Yash” ही talk of the town बना हुआ है। Director Geetu Mohandas इस story को कितने toxic और intense level तक ले जाती हैं, ये देखना वाकई दिलचस्प होगा।

तो दोस्तों, आपको ये teaser कैसा लगा? Double role वाला twist exciting लगा या confusing? Comment में ज़रूर बताइए।

FAQ:

Q1. Toxic फिल्म में Yash का डबल रोल है क्या?
टीज़र देखकर strong hint मिल रहा है कि Yash double role में नजर आ सकते हैं। Clean shave वाला look और “I Am Home, Daddy” डायलॉग इसी तरफ इशारा करता है, लेकिन official confirmation अभी नहीं है।

Q2. Toxic की कहानी किस टाइमलाइन पर आधारित लगती है?
Teaser के visuals और costumes से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि फिल्म 60s–70s या 80s के era में सेट हो सकती है, जिसमें retro vibe साफ दिखाई देती है।

Q3. क्या Toxic और Dhurandhar का box office clash होगा?
अगर दोनों फिल्में 19 March को ही रिलीज होती हैं, तो यह एक बड़ा box office clash बन सकता है। Fans इसे Yash vs Dhurandhar की सीधी टक्कर के रूप में देख रहे हैं।

Q4. Toxic का निर्देशन किसने किया है?
फिल्म को Geetu Mohandas डायरेक्ट कर रही हैं, जो अपने unique और intense storytelling style के लिए जानी जाती हैं।

Q5. Toxic teaser में “I Am Home, Daddy” का क्या मतलब हो सकता है?
यह डायलॉग father-son angle की तरफ इशारा कर सकता है या फिर यह Raya के past version से जुड़ा twist भी हो सकता है। पूरी सच्चाई फिल्म रिलीज होने पर ही सामने आएगी।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top