The Raja Saab Lifetime Collection: Prabhas की द राजा साहब Hit or Flop? The Raja Saab Worldwide Box Office Collection

The Raja Saab Lifetime Collection: Prabhas की Horror-Comedy The Raja Saab की पूरी कमाई जानिए

नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम Sachin है।
और आज हम बात करने वाले हैं The Raja Saab फिल्म के lifetime worldwide box office collection के बारे में। साथ-साथ यह भी जानेंगे कि आखिर बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट रही या फ्लॉप। अगर आप Prabhas के फैन हैं या बॉक्स ऑफिस नंबरों में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह पूरा आर्टिकल आपके लिए है — शुरू से आखिर तक पढ़िएगा, मज़ा आएगा।

“द राजा साहब” एक horror-comedy action फिल्म थी, जिसमें Prabhas लीड रोल में नजर आए थे। उनके अलावा फिल्म में Sanjay Dutt, Boman Irani, Malavika Mohanan, Nidhhi Agerwal, Brahmanandam, Yogi Babu जैसे कई बड़े और जाने-माने कलाकार शामिल थे। खास बात यह रही कि यह फिल्म Malavika Mohanan की Tollywood debut film थी। फिल्म को Maruti ने डायरेक्ट किया था और कहानी व डायलॉग्स भी उन्होंने ही लिखे थे। यह प्रभास और डायरेक्टर Maruti की साथ में पहली फिल्म थी, जिसको लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट थी।

The Raja Saab Lifetime Collection
The Raja Saab Lifetime Collection

फिल्म का running time करीब 3 घंटे 6 मिनट का था और इसे UA certificate मिला था। शुरुआत में इस फिल्म का टाइटल “Raja Deluxe” रखा गया था और इसे DVV Entertainment प्रोड्यूस करने वाली थी, लेकिन बाद में यह प्रोजेक्ट People Media Factory के पास चला गया और तब जाकर फिल्म का फाइनल टाइटल “The Raja Saab” तय किया गया। प्रभास की पिछली फिल्म “Kalki” (2024) में रिलीज हुई थी और 2025 में उनकी कोई भी फिल्म बतौर लीड रिलीज नहीं हुई थी, हालांकि उन्होंने “Kannappa” में एक कैमियो जरूर किया था।

Vadh 2 Review: Drishyam भूल जाओ! ये Cinema दिमाग हिला देगा!

अब बात करते हैं रिलीज और स्क्रीन काउंट की। इस फिल्म को India में लगभग 5300 screens और overseas में करीब 2000 screens पर रिलीज किया गया था। यानी कुल मिलाकर यह फिल्म worldwide लगभग 7300 screens पर 9 January 2026 को रिलीज हुई थी, जो अपने आप में एक बड़ा रिलीज मानी जाती है।

Dhurandhar 2 Teaser Review: Dhurandhar 2 ने हिला दिया Bollywood! 

पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का paid premiere एक दिन पहले रखा गया था, जिससे फिल्म ने करीब ₹9.40 करोड़ net कमा लिए थे। रिलीज वाले दिन हिंदी वर्जन से लगभग ₹6 करोड़, जबकि All India first day net collection ₹53.80 करोड़ रहा। Paid premiere को मिलाकर फिल्म का पहले दिन का total net collection ₹63.20 करोड़ पहुंच गया। ग्रॉस में यह आंकड़ा करीब ₹76 करोड़ रहा। Overseas market से फिल्म ने पहले दिन लगभग ₹25 करोड़ कमाए, जिससे इसका worldwide opening करीब ₹101 करोड़ रहा। इसके साथ ही यह प्रभास की 100 करोड़ worldwide opening करने वाली छठी फिल्म बन गई।

Dhurandhar 2 Teaser Review: Dhurandhar 2 vs Toxic – कौन भारी?

वीकेंड और आगे के कलेक्शन की बात करें तो हिंदी वर्जन में फिल्म ने पहले वीकेंड पर करीब ₹15.80 करोड़ और पहले हफ्ते में ₹21.67 करोड़ का कलेक्शन किया। हिंदी लाइफटाइम net collection लगभग ₹24.30 करोड़ रहा। वहीं Telugu version ने करीब ₹125.28 करोड़, Tamil version ₹1.20 करोड़, Kannada ₹60 लाख और Malayalam ₹32 लाख का net collection किया।

The Raja Saab Trailer

अगर कुल आंकड़ों को देखें तो फिल्म ने India में ₹152 करोड़ net और करीब ₹182.40 करोड़ gross का कलेक्शन किया। Overseas से ₹37 करोड़ आए, जिससे इसका total worldwide collection ₹219.40 करोड़ तक पहुंच पाया।

अब आते हैं सबसे अहम सवाल पर — बजट और verdict। “द राजा साहब” का total budget करीब ₹460 करोड़ था, जिसमें print, publicity और advertisement cost भी शामिल थी। प्रभास ने इस फिल्म के लिए लगभग ₹110 करोड़ की फीस ली थी। डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स से फिल्म ने करीब ₹207 करोड़ की रिकवरी कर ली थी, लेकिन theatrical budget करीब ₹240 करोड़ होने की वजह से थिएटर से फिल्म को भारी नुकसान हुआ।

Conclusion: The Raja Saab Lifetime Collection

Verdict की बात करें तो यह फिल्म Hindi box office में Disaster, Telugu में Flop, और Tamil, Malayalam, Kannada सभी वर्जन में Disaster साबित हुई। ओवरऑल देखा जाए तो “The Raja Saab” worldwide box office पर एक Flop फिल्म रही। IMDb पर भी फिल्म को सिर्फ 3.8 की rating मिली, जो दर्शकों की निराशा साफ दिखाती है।

अब आपकी बारी दोस्तों — अगर आपने “द राजा साहब” देख ली है, तो आपको यह फिल्म कैसी लगी? 5 में से कितनी rating देना चाहेंगे? नीचे comment में जरूर बताइएगा।

FAQ:

Q1. The Raja Saab movie ka total worldwide box office collection kitna raha?
The Raja Saab ne worldwide box office par lagbhag ₹219.40 crore ka total collection kiya, jisme India aur overseas dono markets ka collection shamil hai.

Q2. Kya The Raja Saab box office par hit hui ya flop?
High budget aur low theatrical recovery ki wajah se The Raja Saab overall worldwide box office par Flop sabit hui.

Q3. The Raja Saab ka total budget kitna tha?
Is film ka total budget approx ₹460 crore tha, jisme production, Prabhas ki fees, aur print & advertisement cost sab include thi.

Q4. The Raja Saab ne opening day par kitna collection kiya tha?
Film ne first day worldwide approx ₹101 crore ka opening collection kiya tha, jo Prabhas ki career ki strong openings me se ek hai.

Q5. The Raja Saab ko IMDb par kitni rating mili hai?
Audience response weak rehne ki wajah se film ko IMDb par 3.8/10 rating mili hai.

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top