Maya Sabha Trailer Review: Ye Film माया Hai Ya भारतीय सिनेमा का अगला Cult Classic?

Maya Sabha Trailer Review: The Hall of Illusions Jo Audience Ka Dimaag Hila Dega

नमस्ते, मेरा नाम Sachin है, और आज बात करते हैं Tumbbad के डायरेक्टर राही अनिल बरवे की दूसरी फिल्म “माया सभा (The Hall of Illusions)” के ट्रेलर पर।

सबसे पहले तो एक चीज़ समझ में नहीं आई — ये कैसी मार्केटिंग है भाई?
फिल्म का प्रमोशन बिल्कुल भी ठीक से नहीं हो रहा। ना कोई बड़ा पोस्टर, ना बस ब्रांडिंग, ना किसी बड़े डिस्ट्रीब्यूटर के साथ टाई-अप। ट्रेलर ऐसे YouTube चैनल पर रिलीज़ हुआ है जिनके सब्सक्राइबर 500 के आसपास हैं, और एक चैनल तो ऐसा था जहाँ सिर्फ 30 सब्सक्राइबर थे जब मैंने देखा। ऊपर से ट्रेलर 360p में अपलोड किया गया था — लाइक, रियली?

हाँ, बाद में 4K में भी आया, शायद कोई glitch रहा होगा, लेकिन फिर भी… ना कोई बड़ा प्रमोशनल इवेंट, ना मीडिया कवरेज। एक छोटा-सा इवेंट हुआ भी, तो बड़े मीडिया हाउसेज़ ने कवर ही नहीं किया। ऐसे में सवाल यही उठता है — अगर प्रमोशन ऐसा ही रहेगा तो फिल्म को audience मिलेगी कैसे?

Maya Sabha Trailer Review
Maya Sabha Trailer Review

Tumbbad के टाइम पर भी कुछ ऐसा ही हुआ था। तब भी प्रमोशन ज़्यादा खास नहीं था, लेकिन वक्त के साथ वो फिल्म cult cinema बन गई, re-release हुई और फिर जाकर उसका buzz बना। तो क्या इस बार भी makers उसी dilemma में हैं कि “content इतना strong है कि word of mouth ही फिल्म को जिता देगा”? अगर ऐसा है, तो honestly बहुत अच्छी बात है।

अब ट्रेलर की बात करें तो — trailer आया है और बात तो बनती ही है।
Honestly, ये ट्रेलर किसी भी आज तक देखी गई Indian फिल्म से काफी अलग लगता है। It’s dark, intense, dramatic, थोड़ा-सा fantasy, और पूरा suspense से भरा हुआ। अच्छी बात ये है कि ट्रेलर देखकर exact suspense समझ में नहीं आता — और यही तो मज़ा है।

O Romeo Trailer Review: Shahid Kapoor और Triptii Dimri की Intense लव–हेट स्टोरी

जितना मुझे समझ आया, मैं explain करने की कोशिश करता हूँ।
Trailer का starting shot और last shot notice करना — Rolls Royce का logo / emblem दिखता है। इससे लगता है कि जावेद जाफरी का character, यानी परमेश्वर खन्ना, कभी बहुत अमीर रहा होगा। शायद वो एक theatre owner और producer रहा हो, जिसने अपनी life में तीन hit फिल्में produce की हों। लेकिन अब वही theatre बंद पड़ा है, literally एक खंडर बन चुका है।

एक और interesting चीज़ ये लगती है कि परमेश्वर खन्ना किसी medical condition से जूझ रहा है — शायद memory loss। उसे कुछ बातें याद नहीं रहतीं, जैसे कि वही theatre के अंदर छुपाया गया 40 किलो सोना, जो उसने खुद छुपाया था।


कुछ लोगों को इस सोने की भनक लग जाती है और वही लोग इस theatre में आते हैं, परमेश्वर खन्ना के साथ कुछ दिन बिताते हैं, ताकि उससे gold की information निकलवा सकें। Greed का ये factor हमें Tumbbad की याद दिलाता है — वहाँ भी hidden gold था। लगता है राही अनिल बरवे को सोने से खास लगाव है|

फिल्म का tone और presentation काफी eerie है। इतना dark कि मुझे trailer देखने के लिए अपने कमरे की सारी lights बंद करनी पड़ीं, तब जाकर details सही से दिखीं।
एक dialogue खास ध्यान खींचता है — “अगर कुछ छुपाना है तो लोगों के सामने रख दो, उन्हें वो चीज़ दिखेगी ही नहीं।”
अब सवाल ये है — कहीं ऐसा तो नहीं कि पूरी फिल्म निकल जाएगी और end में हमें realize होगा कि अरे, सोना तो सामने ही पड़ा था… हम देख ही नहीं पाए?

Sunny Deol की Border 2 ने हिला दिया बॉक्स ऑफिस

Dialogue delivery की बात करें तो जावेद जाफरी यहां literally Oscar-level performance देते हुए लग रहे हैं। कमाल का काम।
Actors के POV से देखें तो लगता है कि पूरी कहानी mainly चार characters के इर्द-गिर्द घूमेगी — जावेद जाफरी, मोहम्मद समद (जो Tumbbad में भी थे, शायद यहाँ बेटे का रोल), दीपक दामले (वही actor जो Tumbbad में बूढ़े साहूकार बने थे — yes, same guy!),
और वीना जामकर।

Possible है कि बेटे को ही वो सोना चाहिए हो और वही पूरा plan बनाता हो — दो ऐसे लोगों को hire करता हो जो चोरी-चकारी में expert हों। लेकिन जैसा कि फिल्म का नाम है “माया सभा – The Hall of Illusions”, शायद ये सब लोग उसी theatre के illusion में फँस जाएँ।

Conclusion: Maya Sabha Trailer Review

Overall, मुझे ये देखना है कि makers इन सारी चीज़ों को कैसे present करते हैं, क्योंकि this cinema looks very different, और honestly, I will support this for sure आप भी trailer देखो, लोगों तक पहुँचाओ। अगर कहीं नहीं मिल रहा, तो मैं नीचे trailer की link डाल दूँगा, ताकि ऐसा cinema miss ना हो और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचे।

अब आप बताओ — आपको “माया सभा” का ट्रेलर कैसा लगा?

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top