Maya Sabha Review: Tumbbad वाला Director, लेकिन Result एकदम अलग! Maya Sabha देखने के बाद नींद उड़ गई!

Maya Sabha Review: Maya Sabha समझ आए ना आए, Ignore नहीं कर पाओगे!

नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।
चलो भाई लोग, सीधा मुद्दे पर आते हैं।

मया सभा — हां, मया सभा, न कि माया सभा। मुझे भी शुरू में वही लगा था, लेकिन फिल्म देखने के बाद और डायरेक्टर राही अनिल बरवे के कुछ इंटरव्यू सुनने के बाद ये पूरी तरह कंफर्म हो गया कि फिल्म का सही नाम मया सभा (Maya Sabha) ही है। मैं इसका 11:30 PM का नाइट शो देखने गया था और जब ये ब्लॉग लिख रहा हूं, तब रात के करीब 2:30 बजे हैं। शुक्र है कि थिएटर में कम से कम 20–25 लोग तो आए थे, वरना कई जगहों पर तो हाल और भी बुरा हाल है।

माया सभा उन फिल्मों में से है जो रिलीज़ से पहले ही cinephiles के दिमाग में घुस जाती हैं। वजह साफ है — ये फिल्म Tumbbad के डायरेक्टर की अगली पेशकश है। लेकिन यहां मैं पहले ही क्लियर कर दूं: Don’t expect Tumbbad 2.0। माया सभा न हॉरर है, न थ्रिलर, न ही कोई आउट-ऑफ-द-बॉक्स सस्पेंस पैदा करने वाली फिल्म। ये बहुत अलग है, बहुत साइलेंट है और बहुत स्लो बर्न करती है। देखने में बेहद खूबसूरत है, लेकिन समझने में आसान नहीं। फिर भी, आप इसे इग्नोर भी नहीं कर पाएंगे।

Maya Sabha Review
Maya Sabha Review

राही अनिल बरवे की ये फिल्म पूरी तरह डार्क, फॉगी और भारी माहौल में डूबी हुई है। अगर आप थिएटर में बैठकर कंफर्ट और हल्का-फुल्का एंटरटेनमेंट ढूंढते हैं, तो ये फिल्म शायद आपके लिए नहीं है। कहानी बेहद सीमित स्केल पर चलती है। परमेश्वर खन्ना एक फिल्म प्रोड्यूसर थे, जो अब अपने बेटे के साथ एक बंद पड़े थिएटर में रहते हैं। उसी थिएटर में छिपा है 40 किलो सोना। पूरी कहानी सिर्फ चार लोगों, एक रात और एक लोकेशन के इर्द-गिर्द घूमती है। ग्रिप बनी रहती है, लेकिन ये ग्रिप एक्साइटमेंट से नहीं, बल्कि माहौल से आती है।

Mardaani 3 Review: रानी मुखर्जी का Comeback या Franchise का End?

अगर इस फिल्म का कोई असली हीरो है, तो वो कोई इंसान नहीं बल्कि वही टूटा-फूटा पुराना मूवी थिएटर है। पूरी फिल्म उसी के अंदर सांस लेती है। आर्ट डायरेक्शन और सिनेमेटोग्राफी यहां सच में तारीफ के काबिल हैं। डिम लाइटिंग, फॉग और धुएं का इस्तेमाल इतनी चालाकी से किया गया है कि कई बार आपको लगेगा फॉग मशीन बंद है, फिर भी कहीं-न-कहीं से धुआं निकलता हुआ दिख जाएगा। वही धुआं कैरेक्टर्स को उभारता है और माहौल को और भारी बना देता है।

Arijit Singh Retirement? Arijit Singh का Shocking Decision!

एक्टिंग की बात करें तो 100 तोहफों की सलामी जावेद जाफरी को। वो इस टूटे हुए थिएटर के राजा हैं — literally। उनकी परफॉर्मेंस किसी स्टेज हीरो से कम नहीं लगती। पूरी फिल्म का लगभग 90% भार वही अपने कंधों पर उठाए हुए हैं। उनके साथ Tumbbad का वही बच्चा, अब बड़ा होकर, उनके बेटे का रोल निभाता है। हालांकि ईमानदारी से कहूं तो मुझे उसके pronunciation से थोड़ी दिक्कत हुई। कई डायलॉग्स ठीक से समझ नहीं आए, जिस वजह से हिंदी फिल्म होते हुए भी मुझे सबटाइटल पढ़ने पड़े। बाकी दो कलाकार — वीना जामकर और दीपक दामले — ने भी सॉलिड काम किया है।

Maya Sabha Trailer

ये पूरी तरह से character-driven फिल्म है। कई सीन ऐसे हैं जहां बस दो कैरेक्टर्स बैठकर बातें कर रहे होते हैं, अपनी कहानी सुना रहे होते हैं। बैकस्टोरी आपको दिखाई नहीं जाती, बल्कि imagine करने के लिए छोड़ दी जाती है। ये विजुअल सिनेमा कम और इमैजिनेशन-ड्रिवन सिनेमा ज्यादा है। मेकर्स ने ऑडियंस पर छोड़ दिया है कि आप कहानी को कैसे देखना और समझना चाहते हैं।

Conclusion: Maya Sabha Review

फिल्म का फाइनल एक्ट एक ट्विस्ट लेकर आता है। सच बोलूं, अगर वो ट्विस्ट और सही क्लोज़र नहीं होता, तो इतनी आर्टिस्टिक होने के बावजूद फिल्म फीकी पड़ जाती। एंड में आपको थोड़ा कंफ्यूजन जरूर होगा, लेकिन साथ ही ये भी लगेगा कि आपने कुछ अलग, यूनिक और uncommon देखा है।

ये बिल्कुल भी masala film lovers के लिए नहीं है। ये वैसी फिल्म है जो फिल्म फेस्टिवल्स और अवॉर्ड सर्किट के लिए बनाई जाती है, न कि मास ऑडियंस के लिए। ऊपर से इसका ना के बराबर प्रमोशन हुआ है, ना ही इसे ढंग की स्क्रीनिंग मिली है। कई जगहों पर पूरे दिन में सिर्फ एक शो — वो भी रात में।

ओवरऑल, माया सभा एक बहुत अलग अनुभव है। हर किसी के लिए नहीं, लेकिन सही ऑडियंस के लिए एक यादगार फिल्म।

मेरी तरफ से रेटिंग: 3.5/5

FAQ:

Q1. Maya Sabha कैसी फिल्म है?
Maya Sabha एक slow-burn, character-driven और dark cinema वाली फिल्म है। ये ना pure horror है, ना thriller, बल्कि atmosphere और imagination पर चलने वाली फिल्म है।

Q2. क्या Maya Sabha, Tumbbad जैसी है?
नहीं। सिर्फ director same है, vibe बिल्कुल अलग है। Tumbbad expectations के साथ जाओगे तो disappointment हो सकता है।

Q3. क्या ये movie mass audience के लिए बनी है?
Honestly, नहीं। ये film festival aur cinephile audience को ज्यादा appeal करेगी, masala movie lovers के लिए नहीं है।

Q4. Maya Sabha का strongest point क्या है?
इसका broken theatre setting, dark cinematography और Javed Jaffrey की powerful performance फिल्म की सबसे बड़ी strength है।

Q5. क्या Maya Sabha theatre में देखनी चाहिए?
अगर आपको experimental, offbeat और artistic cinema पसंद है तो yes. Otherwise, OTT पर देखना बेहतर option हो सकता है।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top