King Release Date Announcement: SRK vs Avengers? ‘King’ की Release Date ने Internet पर हलचल मचा दी | King Teaser Review

King Release Date Announcement: SRK’s New Movie King Teaser Review

नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।
और आज बात उस इंसान की, जो हीरो बनना चाहे तो हर कोई बन सकता है, लेकिन विलेन बनकर भी हीरो पर भारी पड़ने की हिम्मत सिर्फ एक के पास होती है।

बॉस, हारी हुई बाज़ी को जीत में बदल देना… ये काम हर किसी का नहीं। King नाम तो सुना ही होगा। प्यार से लोग इन्हें बाज़ीगर कहते हैं और इज़्ज़त Shahrukh Khan से दी जाती है। क्योंकि इनकी फिल्में सिर्फ रिकॉर्ड नहीं बनातीं, आंधी लेकर आती हैंPathaan से वापसी हुई, Jawan ने सबको ठोक दिया, और Dunki को भले ही पब्लिक ने ज़्यादा भाव नहीं दिया—लेकिन चौथी फिल्म ने उसी पब्लिक को प्रजा बना दिया। राजा तो आखिर राजा होता है।

अब finally Siddharth Anand ने fans की सुन ली है और King की release date reveal कर दी है। और जिस बात का डर था, वही सपना अब हकीकत बन चुका है। बॉलीवुड, pan-India—सब भूल जाओ। इस बार लड़ाई pan-world universe से है। विदेशी heroes की टोली के सामने जब दुनिया के नंबर वन स्टार SRK की ज़िद खड़ी होगी, तो 24 दिसंबर 2026 को शेर फिर शिकार पर निकलेगा। पूरा जंगल समझ जाएगा कि चाहे कोई भी animal खुद को कितना भी धुरंधर समझ ले, ताज सिर्फ एक ही सर पर रखा जाएगा। 2026 का आख़िरी महीना नहीं, पूरा कैलेंडर लाल होने वाला है।

King Release Date Announcement
King Release Date Announcement

लेकिन ईमानदारी से बोलूं—ये 40 सेकंड का announcement video जितना excitement लेकर आया है, उससे कहीं ज़्यादा tension भी दे गया। Fan तो मैं भी हूँ, पर सच बोलना ज़रूरी है। क्या आपको नहीं लगा कि Sid Anand थोड़ा mid-Anand mode में काम कर रहे हैं? जिस जल्दबाज़ी में फिल्म announce की गई, क्या उसकी सच में ज़रूरत थी? माना कि रिलीज़ में अभी लगभग एक साल है, लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं कि VFX इतना ठूंस दिया जाए कि viewer ग्रीन स्क्रीन में PhD कर ले।

Border 2 First Day Collection Worldwide: Weekend से पहले ही बना दिया बड़ा Record!

पहले War में Tiger Shroff के चेहरे वाली बात, फिर Pathaan में Jim के सामने VFX controversy, और अब King के वीडियो में भर-भर के special effects। भाई, जब आपके पास peak vintage negative SRK का असली चेहरा है—serial killer vibes वाला, Madan Chopra level intensity—तो इतनी नक़ली चीज़ों में क्यों जाना? सच कहूं तो सफ़ेद बर्फ़ से ज़्यादा hype उस सफ़ेद बालों की है, जिस पर King का ताज रखा जाएगा। New SRK experience का जो वादा किया जा रहा है, कहीं वो VFX की तरह आधा-अधूरा न रह जाए।

Battle of Galwan Song Review: Emotion Hit किया लेकिन Acting ने धोखा दे दिया?

Avengers: Doomsday और Dune 3 से clash की बात बाद में करेंगे। पहले मेरी एक बात सुन लो। Siddharth Anand जी, अगर नाम के आगे Lord लगवाना है, तो Atlee से आगे निकलना पड़ेगा। Jawan का announcement जिस तरह Atlee ने किया था, जिस तरह SRK को present किया था—उस level तक आज तक कोई नहीं पहुँचा, और शायद पहुँचेगा भी नहीं।

King Release Date Announcement

अब आते हैं clash वाली बात पर, जिसकी वजह से King का मज़ाक उड़ाया जा रहा है। Release date को लोग गलत बता रहे हैं—और हाँ, ये जल्दबाज़ी का result है। लेकिन boss, अगर Hollywood के पास Avengers हैं, तो King भी desi Avengers से कम नहीं। Siddharth Anand ये बात अच्छे से जानते हैं। Film में इतने actors हैं कि एक frame में fit कराना मुश्किल होगा। जो नाम मांगोगे, वो मिलेगा—लेकिन कौन क्या बनेगा, ये सब ताश की गड्डी में छुपा रहेगा।

अभी तो सिर्फ release date आई है। ज़रा सोचो, जब Abhishek Bachchan का villain look बाहर आएगा तो क्या होगा। Social media blast हो जाएगा। और उसके जैसे कम से कम 2025 तक surprises बाकी हैं। December तक अगर हर महीने, हर हफ्ते एक actor reveal किया जाए, तब भी King का quota खत्म नहीं होगा।

Conclusion: King Release Date Announcement

मान लिया कि आपके विदेशी Avengers दुनिया भर में हज़ारों करोड़ कमाएँगे, लेकिन Hindi audience के दिल का रास्ता हमेशा SRK से होकर जाता है। बोलो—हां या हां? और इसे free promotion की तरह देखो। Clash करो, फिल्म बेचो। जैसे Toxic vs Dhurandhar का hype solid है, वैसे ही Anand जी को असली आनंद तब आएगा जब Avengers के साथ King का नाम लिया जाएगा। वैसे भी Siddharth Anand Hollywood से डरने वालों में से नहीं हैं—F1 बाद में आई थी, हमने Ta Ra Rum Pum पहले बना दी थी।

अब बस आख़िरी सवाल—
क्या साल की सबसे बड़ी फिल्म फिर से December में आने वाली है?
या फिर इतनी बड़ी लिस्ट में King कहीं पीछे छूट जाएगी?

बोलो… King ke saath ho ya doubt ke saath?

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top