Kennedy Movie Review: Anurag Kashyap की Kennedy – Banned Film का Dark Truth सामने!
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम Sachin है।
और आज हम बात करने वाले हैं अनुराग कश्यप की सबसे controversial और mysterious फिल्म “Kennedy“ के बारे में। बहुत कम लोगों को पता है कि यह फिल्म लगभग चार साल तक इंडिया में रिलीज़ नहीं हो पाई और करीब 1000 दिनों से ज्यादा समय तक audience से दूर रखी गई। आखिर ऐसा क्या था इस फिल्म में कि इसे इतने लंबे समय तक रोका गया, यही जानने की कोशिश करेंगे।
वैसे भी पिछले कुछ समय से Anurag Kashyap की किस्मत कुछ खास अच्छी नहीं चल रही। उनकी underrated फिल्मों को वो पहचान नहीं मिल पाती जिसकी वो हकदार होती हैं। कई projects को theatre की बजाय OTT का रास्ता अपनाना पड़ा, और अब Kennedy भी आखिरकार Zee5 पर रिलीज़ हुई है। दिलचस्प बात ये है कि OTT रिलीज़ के बावजूद भी सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई बदलाव करवाए, जिनमें Dawood Ibrahim और Donald Trump जैसे नामों को हटाना पड़ा। हैरानी की बात यह है कि फिल्म में ना ज्यादा adult scenes हैं, ना vulgar dialogues, फिर भी इसे इतने सालों तक रोका गया।
फिल्म की शुरुआत ही एक जबरदस्त और disturbing लाइन से होती है – “बता कितने कत्ल किए तूने? कितनों को मारा, कितना मजा आया?” और यहीं से समझ में आ जाता है कि यह कोई normal crime thriller नहीं बल्कि एक dark psychological revenge story है।
Kennedy का character फिल्म की सबसे बड़ी mystery है। कुछ लोगों के लिए Kennedy एक भूत जैसा इंसान है, जिसे मुंबई पुलिस रिकॉर्ड में पहले ही मरा हुआ घोषित कर चुकी है। कुछ लोग उसे Yamraj की तरह देखते हैं, जो सिर्फ उन्हीं लोगों को दिखाई देता है जिनका दुनिया से जाने का वक्त आ गया हो। लेकिन दूसरी तरफ Kennedy को एक simple taxi driver की तरह भी दिखाया गया है, जो लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाता है – और शायद उनकी आखिरी मंजिल जिंदगी है या मौत, ये फैसला उनकी किस्मत करती है।
TOXIC Teaser Review: Toxic vs Dhurandhar Clash Confirm? Yash vs Yash!
असल में Kennedy एक serial killer है जिसकी पहचान उसका अजीब सा mask है, जिसके पीछे उसका डरावना past छुपा हुआ है। कहानी में एक भयानक bomb blast और underworld connection भी दिखाया गया है, जिसकी सच्चाई जानने के लिए Kennedy जैसे मौत से वापस लौट आया हो। फिल्म की कहानी में Mumbai underworld, police system और revenge का dangerous mix देखने को मिलता है।
फिल्म में Sunny Leone का रोल छोटा जरूर है लेकिन बहुत impactful है। वो फिल्म में टुकड़ों-टुकड़ों में दिखाई देती हैं, लेकिन उनकी रहस्यमयी हंसी फिल्म को और ज्यादा डरावना बना देती है। कई murder scenes के आसपास उनका character दिखाई देता है और यही चीज फिल्म की mystery को और deep बनाती है। सच कहें तो इस फिल्म में Sunny Leone की acting काफी surprising और impressive लगती है।
O Romeo Movie Review: Shahid Kapoor का Most Violent Avatar!
लेकिन फिल्म की असली जान हैं Rahul Bhat, जिन्होंने Kennedy का किरदार निभाया है। उनकी acting इतनी natural और intense है कि पूरा character real लगने लगता है। कई लोगों को शायद उनका नाम भी ठीक से नहीं पता होगा, लेकिन इस फिल्म में उन्होंने अपने career की शायद सबसे बेहतरीन performance दी है। Anurag Kashyap की dark imagination को Rahul Bhat ने perfect shape दिया है।
फिल्म का सबसे controversial हिस्सा शायद वो angle है जिसे फिल्म में “बड़े पापा” के नाम से दिखाया गया है। सीधे नाम नहीं लिए गए, लेकिन इशारों में मुंबई के powerful system और underworld connections की बात की गई है। फिल्म खुलकर दिखाती है कि कई बार सबसे बड़ा gangster system खुद बन जाता है, और underworld उसी सिस्टम का हिस्सा जैसा लगता है।
Border 2 Box Office Collection Day 18: Sunny Deol ने 18 दिनों में रच दिया History!
Anurag Kashyap style में फिल्म में काफी raw violence दिखाया गया है – gun fights, knife attacks, bomb blasts और brutal killings सब कुछ मौजूद है। लेकिन डरावनी बात ये नहीं कि लोग मरते हैं, बल्कि ये है कि Kennedy का reaction बिल्कुल zero रहता है जैसे कुछ हुआ ही नहीं। यही चीज फिल्म को action से ज्यादा psychological thriller बना देती है।
Kennedy Trailer
फिल्म का background music भी काफी अलग है। गाने कम और warning या threat जैसे ज्यादा लगते हैं, जो फिल्म के dark tone को और strong बनाते हैं। करीब दो घंटे से थोड़ी ज्यादा लंबी फिल्म कब खत्म हो जाती है, इसका पता ही नहीं चलता। हर कुछ मिनट में नया character और एक नया twist देखने को मिलता है, जिससे आपका दिमाग और attention दोनों लगातार engaged रहते हैं।
Kennedy एक ऐसी फिल्म है जो totally unpredictable है। कहानी कहां से शुरू होती है और कहां खत्म होगी, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। Serial killer, Mumbai police और underworld का combination इसे एक अलग तरह की thriller बना देता है।
Conclusion: Kennedy Movie Review
मेरी तरफ से इस फिल्म को 5 में से 4 स्टार मिलते हैं – Action, Storytelling, Direction और Music के लिए। Negative point बस इतना है कि underworld और “बड़े पापा” वाले angle को पूरी detail में explore नहीं किया गया।
Kennedy एक cult classic बनने वाली फिल्म है। आज शायद बहुत लोग इसे ignore कर दें, लेकिन आने वाले 5–10 सालों में यही फिल्म underrated masterpiece कहलाएगी। अगर आप dark crime thrillers पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।
यह फिल्म Zee5 पर available है, और अगर आप strong content देख सकते हैं तो इसे जरूर try करें।
नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।मैं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूँ और मुझे फिल्में देखना बहुत पसंद है। मैं फिल्म रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी आसान और सच्ची बातें लिखता हूँ। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर बड़े बॉक्स ऑफिस मुकाबलों तक, यहां आपको हर फिल्म की जानकारी और सही आंकड़े मिलेंगे। आप मुझे panmovies.in पर पढ़ रहे हैं|