Gandhi Talks Movie Review: बिना डायलॉग के भी दिल जीत लेती है ये फिल्म!
नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।
तो हाल ही में मैंने एक ऐसी मूवी देखी, जिसमें एक भी डायलॉग नहीं है। जी हां, बिल्कुल silent film genre की मूवी — “Gandhi Talks”। आज के टाइम में जब हर फिल्म चीख-चीख कर अपनी बात कहती है, वहां ये फिल्म बिना बोले बहुत कुछ कह जाती है। और यही वजह है कि ये एक्सपीरियंस थोड़ा अलग, थोड़ा risky, लेकिन काफी rewarding बन जाता है।
“Gandhi Talks” में आपको एक नहीं, बल्कि कई तगड़े एक्टर्स देखने को मिलते हैं — Vijay Sethupathi, Arvind Swamy, Siddharth Jadhav, Mahesh Manjrekar और भी कई चेहरे। लेकिन फिल्म असल में तीन किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। पहला है विजय सेतुपति का कैरेक्टर — इतना गरीब कि पेट भरने के लिए किसी और की प्लेट से खाना चुराना पड़ता है। उसके साथ उसकी बीमार मां है, और एक नौकरी की तलाश… जो बिना रिश्वत दिए मिलना लगभग नामुमकिन है।
दूसरा किरदार है अरविंद स्वामी का — बाहर से अमीर, अंदर से टूटा हुआ। कंपनी डूब रही है, परिवार धीरे-धीरे खत्म हो चुका है, और जिंदगी एक खालीपन बन गई है। तीसरा कैरेक्टर सिद्धार्थ जाधव का है — एक पॉकेटमार। हालांकि कहानी का emotional और narrative weight ज्यादा तर पहले दो कैरेक्टर्स पर ही टिका हुआ है। ये दोनों अपनी-अपनी परेशानियों से कैसे जूझते हैं, ये जानने के लिए फिल्म देखनी ही पड़ेगी।
Dhurandhar OTT Uncut Movie Review: OTT पर आते ही Dhurandhar ने मचा दिया बवाल!
क्योंकि ये एक silent movie है, इसलिए इसे casual तरीके से नहीं देखा जा सकता। एक सेकंड के लिए भी अगर आपका ध्यान मोबाइल पर गया, या आप “सुसु ब्रेक” के लिए उठ गए, तो समझ लीजिए कुछ important miss हो गया। फिल्म पूरी तरह आपके ध्यान और patience की मांग करती है — और अगर आप वो दे पाए, तो फिल्म आपको बहुत कुछ वापस देती है।
Maya Sabha Review: Tumbbad वाला Director, लेकिन Result एकदम अलग!
फिल्म के transitions कमाल के हैं। Cinematography, camera angles, editing — हर टेक्निकल चीज़ को बहुत सधे हुए तरीके से handle किया गया है। लेकिन इस फिल्म की असली जान है इसका music। साधारण से चलते हुए सीन को कभी funny, कभी emotional, कभी dramatic बना देता है बैकग्राउंड स्कोर। A.R. Rahman ने यहां सच में शानदार काम किया है। Honestly, music न होता तो भी फिल्म चल जाती, लेकिन music के साथ ये experience और ऊपर चला जाता है।
Mardaani 3 Box Office Collection Day 3: क्या Mardaani 3 बनेगी साल की सबसे बड़ी हिट?
अब ऐसा नहीं है कि डायलॉग नहीं हैं तो फिल्म समझ में नहीं आएगी। उल्टा, हर एक सीन, हर एक मोमेंट, वो डायलॉग जो बोले ही नहीं गए — वो सीधे आपके दिमाग में imprint हो जाते हैं। यही power है actors की performance की। खासकर Vijay Sethupathi — कॉमेडी, ड्रामा, emotion, lover-boy, टूटा हुआ इंसान, अपनी मां को संभालता बेटा — ये सब कुछ सिर्फ expressions के दम पर। सच में, mind-blowing performance है।
Gandhi Talks Trailer
मेरे लिए personally, Kamal Haasan की “Pushpaka Vimana” के बाद अगर किसी silent movie ने इतना impact छोड़ा है, तो वो “Gandhi Talks” ही है। Climax में एक sequence है जहां एक ही घर में तीन लोग हैं, और किसी को पता नहीं कि उनके अलावा भी कोई और मौजूद है। वो पूरा सीन जिस तरह से build किया गया है, वो genuinely बहुत strong है।
ये फिल्म 2023 में बन चुकी थी और कई film festivals में भी जा चुकी थी। पता नहीं बनने के बाद इसे theatre तक आने में करीब 3 साल क्यों लग गए। शायद इसलिए क्योंकि ये एक experimental film है और makers को पता था कि ये हर audience के लिए नहीं है। और सच भी यही है — ये फिल्म हर किसी को पसंद नहीं आएगी।
Conclusion: Gandhi Talks Movie Review
लेकिन अगर आप कहते हैं कि “हम अच्छे cinema को support नहीं करते” — तो भाई, थोड़ा सुधरना पड़ेगा। Audience खुद theatre तक जाती नहीं है, फिर बाद में रोना-धोना चलता है। “Gandhi Talks” आपको बिना किसी डायलॉग के सारे emotions feel करवा देती है। यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
हां, flaws हैं — पर खूबियां भी कम नहीं हैं। Overall मुझे ये फिल्म genuinely अच्छी लगी। ऐसी performance-based, expression-driven films बनती रहनी चाहिए।
मेरी तरफ से “Gandhi Talks” को 4 out of 5 stars
FAQ:
Q1. Gandhi Talks क्या सच में बिना डायलॉग की फिल्म है?
हां, पूरी फिल्म में कोई spoken dialogue नहीं है। Story पूरी तरह expressions, visuals, background score और acting के through आगे बढ़ती है।
Q2. क्या ये फिल्म सभी audience के लिए है?
नहीं, ये एक experimental silent film है। अगर आपको mass entertainment, तेज़ dialogues और action पसंद है, तो शायद ये आपकी taste की फिल्म नहीं होगी।
Q3. Gandhi Talks समझने में difficult लगती है क्या?
अगर आप ध्यान से देखें तो नहीं। फिल्म slow है और full concentration मांगती है, लेकिन scenes इतने clear हैं कि emotions और story समझ आ जाती है।
Q4. इस फिल्म की सबसे strong point क्या है?
Actors की performance, खासकर Vijay Sethupathi की acting और A.R. Rahman का background music इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है।
Q5. क्या Gandhi Talks theatre में देखनी चाहिए या OTT पर?
Theatre में इसका impact ज़्यादा feel होता है, क्योंकि visuals और music immersive हैं। लेकिन distraction-free माहौल हो तो OTT पर भी अच्छी लगेगी।
नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।मैं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूँ और मुझे फिल्में देखना बहुत पसंद है। मैं फिल्म रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी आसान और सच्ची बातें लिखता हूँ। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर बड़े बॉक्स ऑफिस मुकाबलों तक, यहां आपको हर फिल्म की जानकारी और सही आंकड़े मिलेंगे। आप मुझे panmovies.in पर पढ़ रहे हैं|