Dhurandhar OTT Uncut Movie Review: OTT पर आते ही Dhurandhar ने मचा दिया बवाल! Ranveer Singh और Aditya Dhar का Masterstroke!

Dhurandhar OTT Uncut Movie Review: Dhurandhar ने Pan-India Game चुपचाप जीत ली

नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।
और आज मैं आपसे उस सिनेमा के बारे में बात करना चाहता हूँ जिसने OTT vs Theatre वाली पूरी बहस को ही उलट-पलट करके रख दिया।

अक्सर ऐसा होता है ना कि कोई बहुत बड़ी Superhit Film जब थिएटर से निकलकर OTT पर आती है, तो लोग बोलने लगते हैं – “अरे ये तो उतनी खास थी ही नहीं”, “Theatre में हाइप बना दी थी”, “OTT पर आकर समझ आया कैसे लल्लू बनाया गया था”। लेकिन 2025 में एक ऐसा सिनेमा आया, जिसने 2026 में आते-आते यह साबित कर दिया कि अच्छी फिल्म स्क्रीन साइज की मोहताज नहीं होती। बड़ी स्क्रीन हो या छोटी, यह फिल्म हर जगह लोगों को अपना दीवाना बना रही है।

Dhurandhar OTT Uncut Movie Review
Dhurandhar OTT Uncut Movie Review

मैं बात कर रहा हूँ Dhurandhar की। डायरेक्टर के नाम के आखिरी चार लेटर और हीरो के नाम के पहले तीन जोड़ दो – नाम बनता है धुरंधर। फिल्म OTT पर रिलीज़ हो चुकी है और दिसंबर के बाद जनवरी में भी इसके records टूटते ही जा रहे हैं। सच कहूँ तो मुझे खुद लगता है – यार कितना बड़ा chance miss किया मैंने इसे थिएटर में ठीक से देखने का

थिएटर में क्या हुआ था? सीन्स उड़ गए, गालियाँ mute कर दी गईं, मार-काट और खून-खराबा सेंसर कर दिया गया। ये सब समझ आता है। लेकिन OTT पर भी वही कैंची चलाना, Netflix पर A certificate देने के बाद भी same filtered theatre version परोसना… दिल से बुरा लगता है भाई।

Maya Sabha Review: Tumbbad वाला Director, लेकिन Result एकदम अलग!

लेकिन यहीं पर Aditya Dhar ने दिमाग का खेल खेल दिया। पिछले हफ्ते सब लोग Border 2 के साथ-साथ धुरंधर 2 के teaser का wait कर रहे थे। इधर डायरेक्टर ने Toxic के साथ chess move चला। सबको लग रहा था Monster Yash की फिल्म pan-India level पर dominate करेगी, और धुरंधर सिर्फ हिंदी बेल्ट तक सीमित रह जाएगी।

पर असली twist यहाँ आया। OTT पर धुरंधर सिर्फ हिंदी में नहीं, multiple languages में रिलीज़ हुई। और सोशल मीडिया पर फिल्म Tamil और Telugu audiences के बीच भी वायरल हो गई। अब सोचो, अगर 23 तारीख को teaser आ जाता, तो सिर्फ हिंदी audience में news बनती। लेकिन अब? अब जब धुरंधर 2 आएगी, तो East, West, North, South – चारों दिशा में छा जाएगी। Teaser के views double या triple नहीं, सीधे चार गुना बढ़ेंगे, क्योंकि South की audience भी OTT पर फिल्म देखकर प्यार लुटाने वाली है।

Mardaani 3 Review: रानी मुखर्जी का Comeback या Franchise का End?

Yash भाई, तैयार रहना। इस बार लड़ाई सिर्फ कांटे की नहीं, आर-पार की होगी। अगर Toxic के पीछे KGF की legacy है, तो धुरंधर के पीछे अब नई-नई pan-India audience खड़ी होगी।

और हाँ, खबर यह भी है कि धुरंधर पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है जिसने सिर्फ इंडिया से 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। जवान, पठान, स्त्री, छावा – सबको पीछे नहीं, बहुत पीछे छोड़ दिया। यह सब तब हुआ जब फिल्म Gulf countries में totally ban थी। सोचो अगर पाकिस्तान से लेकर दुबई तक धुरंधर 2 रिलीज़ हो गई, तो 1000 करोड़ इंडिया से और उतना ही इंडिया के बाहर से आना almost तय है।

Battle of Galwan Re-Shoot Update: Salman Khan क्यों कर रहे हैं Extra Action Shoot?

अब मुद्दे की असली बात पर आते हैं। OTT पर धुरंधर को चौथी-पांचवीं बार देखने के बाद दिमाग में आठ ऐसी बातें अटक गई हैं, जिनको सोचकर लगता है कि धुरंधर 2 सिर्फ बॉक्स ऑफिस फाड़ेगी नहीं, बल्कि खुद का बॉक्स ऑफिस बना देगी

बड़े साहब की mystery जब solve होगी, तो सबके दिमाग की बत्ती एक साथ जलेगी। हमजा का पागलपन उस कुर्सी पर बैठेगा, जिसके लिए रहमान डकैत ने अपने माँ-बाप तक को मार डाला था। उससे भी बड़ी mystery है जसकीरत सिंह रंगी। रणवीर सिंह का वो turban look और उसके साथ आने वाली past story, Sikh rights को फिर से जिंदा कर देगी।

Dhurandhar Trailer

और सोचकर ही रूह काँप जाती है कि कैसे हमजा अपने ही हाथों से यलीना का गला दबाएगा, और कैसे मेजर इक़बाल के हाथों से अपना गला बचाएगा। यही वो मोड़ होगा जहाँ इंसान, राक्षस बन जाएगा।

लेकिन क्या आपने ये सोचा है? रहमान डकैत को replace करना धुरंधर 2 में मुश्किल नहीं, नामुमकिन होगा। और वो इंसान जिसने पूरी दुनिया के सामने रहमान डकैत को चांटा मारा था… जब उसे पता चलेगा कि हमजा ने क्या किया, तो जंग नहीं, सीधा World War छिड़ जाएगी।

सच बोलूँ तो थिएटर के बाद OTT पर धुरंधर 2 के आखिरी 50 सेकंड फिर से देखने पर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। एक-एक सेकंड जब feel करोगे, तब समझोगे कि धुरंधर 2, धुरंधर 1 से 100 गुना बड़ी होने वाली है। Emotions, revenge और bloodshed – हर हद पार होने वाली है।

Conlusion: Dhurandhar OTT Uncut Movie Review

लेकिन as an audience, मुझे और आपको इस फिल्म का पूरा साथ देना पड़ेगा। ताकि अगली बार थिएटर में कोई scene cut ना हो। जब adult certificate दिया है, तो डरना क्या? धुरंधर 2 के songs का wait करना क्या?

खुद पर एक एहसान करो। फटाफट से 200 मिनट धुरंधर को OTT पर दे दो। नया teaser बस कुछ ही घंटों में आने वाला है। तैयार रहना… धुरंधर 2 का दरवाज़ा खुलने वाला है।

You are not ready for this.

FAQ:

Q1: धुरंधर OTT पर इतनी popular क्यों हो गई?
धुरंधर की storytelling, dark tone और raw emotions थिएटर में cuts की वजह से पूरी तरह feel नहीं हो पाए थे। OTT पर फिल्म बार-बार देखने पर audience को इसके layers समझ आने लगे, जिस वजह से popularity कई गुना बढ़ गई।

Q2: क्या OTT version और Theatre version में फर्क है?
हाँ, फर्क है। Theatre में violence, abusive language और कई intense moments cut या muted थे। OTT पर भी कुछ scenes filtered हैं, लेकिन flow और impact थिएटर से बेहतर feel होता है।

Q3: क्या धुरंधर सच में pan-India film बन चुकी है?
OTT release के बाद धुरंधर सिर्फ Hindi belt तक सीमित नहीं रही। Tamil और Telugu audiences में भी फिल्म viral हुई, जिससे धुरंधर अब unofficially pan-India reach हासिल कर चुकी है।

Q4: धुरंधर 2 से audience की expectations इतनी high क्यों हैं?
Part 1 के unresolved mysteries, powerful ending और last 50 seconds ने sequel के लिए massive curiosity पैदा कर दी है। Emotions, revenge और scale—तीनों level पर धुरंधर 2 से audience को explosive cinema की उम्मीद है।

Q5: क्या धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर records तोड़ पाएगी?
अगर फिल्म बिना heavy cuts और proper adult certification के साथ रिलीज होती है, तो धुरंधर 2 के पास 1000 करोड़ से आगे जाने की पूरी potential है, खासकर pan-India audience support के साथ

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top