Dhurandhar 2 Trailer Review: Ranveer Singh का सबसे खतरनाक अवतार – Box Office पर तूफान
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम Sachin है।
आज हम बात करने वाले हैं Ranveer Singh के उस ट्रेलर के बारे में जिसने आते ही पूरे इंटरनेट पर आग लगा दी है। सच बोलूं तो Aditya Dhar को सलाम बनता है, क्योंकि इतना raw, intense और capturing trailer बनाना हर किसी के बस की बात नहीं है। पहले जो teaser आया था, कई लोगों को वह थोड़ा confusing लगा था, क्योंकि उसका कुछ हिस्सा पहले ही फिल्म के post-credit scene में दिख चुका था। लेकिन अब नए trailer के बाद चीजें काफी हद तक clear होती नजर आ रही हैं।
जब से यह trailer आया है, discussion का topic भी बदल गया है। पहले लोग Toxic vs Dhurandhar की बात कर रहे थे, लेकिन अब माहौल कुछ और ही बन गया है। अब ऐसा लग रहा है कि मुकाबला Dhurandhar vs Dhurandhar 2 का हो गया है। वजह साफ है — पहले part ने जो standard set किया था, उसने audience की expectations बहुत ऊपर पहुंचा दी हैं। इसलिए naturally लोग part 2 को उसी scale पर compare करेंगे, और यह comparison पूरी तरह जायज़ भी है।
अगर trailer को ध्यान से देखें तो इसमें भी वही brutal tone और intense action दिखाई देता है जो पहले part की पहचान थी। एक scene में Harkirat को सीधे सिर फोड़ते हुए दिखाया गया है, जो पहले part के Rahman Dakait वाले brutal shot की याद दिलाता है। कुछ समय से यह अफवाह भी चल रही थी कि part 2 को शायद UA rating मिलेगी, लेकिन trailer देखकर लगता है कि फिल्म अभी भी अपने A-rated tone को बनाए रखेगी। हालांकि ऐसा महसूस होता है कि इस बार शायद गालियां और excessive bloodshed थोड़े कम हो सकते हैं, लेकिन फिल्म की असली ताकत वैसे भी उसके revenge driven storytelling में है।
Dhurandhar 2 The Revenge Trailer Review: Dhurandhar 2 Trailer ने मचा दी Tabahi
असल में Aditya Dhar ने जिस तरह की cinematic world building पहले part में की थी, वही इस franchise की सबसे बड़ी strength है। हर character का background, उनकी layers, उनकी motivations — सब कुछ इतनी detail में दिखाया गया था कि audience naturally उस world में खिंच जाती है। यही वजह है कि पहला part सिर्फ एक film नहीं बल्कि एक blockbuster cinematic experience बन गया था। उसके dialogues, songs और presentation आज भी लोगों के दिमाग में बसे हुए हैं।
Subedaar Movie Review: Anil Kapoor का ऐसा Action पहले कभी नहीं देखा होगा!
इस नए trailer की शुरुआत भी उसी iconic dialogue से होती है — “पड़ोस में रहते हैं… जो उखाड़ सको उखाड़ लो।” और उसके बाद जो intensity बढ़ती है, वह लगातार बढ़ती ही चली जाती है। सच कहूं तो trailer देखते वक्त यह महसूस ही नहीं होता कि यह 3 मिनट 30 सेकंड का है। कई reports तो यह भी कह रही हैं कि फिल्म की length लगभग 3 घंटे 30 मिनट से लेकर 3 घंटे 55 मिनट तक हो सकती है। यानी लगभग चार घंटे की फिल्म। लेकिन अगर content दमदार हो, तो इतनी लंबी duration भी audience को महसूस नहीं होती।
Toxic Tabaahi Song Review: Romantic Love या Dark Revenge Story?
Story की तरफ देखें तो trailer से यह साफ hint मिलता है कि Rahman Dakait की मौत के बाद Lyari में हालात पूरी तरह बदल जाएंगे। उसकी जगह अब Hamza लेने वाला है, और फिल्म का बड़ा हिस्सा शायद उसी की journey पर focus करेगा — उसकी training, उसका past और कैसे Jaskirat Singh Rangi बनकर वह Lyari की दुनिया में घुसता है। ऐसा लग रहा है कि इस बार कहानी पूरी तरह Hamza के perspective से आगे बढ़ेगी।
The Kerala Story 2 Review: Masterpiece या Agenda Film?
एक और interesting angle यह है कि Rahman की मौत के बाद Aslam भी अपने तरीके से सबका हिसाब बराबर करने में लग जाता है। यानी film में सिर्फ एक revenge story नहीं बल्कि कई characters के personal vendetta एक साथ टकराने वाले हैं।
Trailer का सबसे बड़ा theatre-whistle moment तब आता है जब powerful voice में dialogue सुनाई देता है —
“Pakistan का मुस्तकबिल अब Hindustan तय करेगा।”
यह एक लाइन ही काफी है यह समझने के लिए कि single screen theatres और multiplex दोनों में audience की reaction कितनी explosive होने वाली है।
Dhurandhar 2 Trailer
Trailer का ending भी काफी interesting है। आखिरी कुछ seconds में Ranveer के character का एक unpredictable और almost unhinged side देखने को मिलता है। और उसके बाद अचानक एक हल्का-सा comic moment भी आता है, जो यह दिखाता है कि Aditya Dhar को बहुत अच्छे से पता है कि कहां tension build करनी है और कहां उसे release करना है।
अब सबसे exciting खबर है release strategy की। Reports के मुताबिक film की advance booking काफी पहले से शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि पूरे India में 19 मार्च 2026 की official release से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को paid previews रखे जाएंगे। इसका मतलब है कि fans को film देखने का मौका पहले ही मिल सकता है — और जाहिर है, tickets काफी तेजी से बिकने वाली हैं।
Conclusion: Dhurandhar 2 Trailer Review
कुल मिलाकर कहा जाए तो यह trailer साफ दिखा रहा है कि Dhurandhar 2 सिर्फ एक sequel नहीं बल्कि एक बड़ा cinematic event बनने की तैयारी में है। अब देखना यह होगा कि film अपने trailer वाली intensity को big screen पर कितना maintain कर पाती है। बाकी आप बताइए — आप इस फिल्म के लिए कितने excited हैं, और कौन-सा show देखने का प्लान बना रहे हैं?
FAQ:
Q1. Dhurandhar 2 की release date क्या है?
Film Dhurandhar 2 की official theatrical release 19 March 2026 बताई जा रही है, जबकि कुछ cities में 18 March को paid previews भी रखे जा सकते हैं।
Q2. Dhurandhar 2 के director कौन हैं?
इस फिल्म को Aditya Dhar direct कर रहे हैं, जिन्होंने पहले part में भी अपनी powerful storytelling से audience को impress किया था।
Q3. Dhurandhar 2 में main lead actor कौन है?
Film में main role Ranveer Singh निभा रहे हैं, जो इस बार Hamza नाम के intense character में दिखाई देने वाले हैं।
Q4. क्या Dhurandhar 2 पहले part से ज्यादा brutal होगी?
Trailer देखकर लगता है कि film में action और violence अभी भी काफी intense रहेगा, लेकिन कुछ reports के अनुसार पहले part के मुकाबले थोड़ा controlled presentation देखने को मिल सकता है।
Q5. Dhurandhar 2 की story किस बारे में है?
Story mainly revenge, power struggle और Lyari की crime world के आसपास घूमती है, जहां Rahman Dakait की मौत के बाद नए characters और conflicts सामने आते हैं।
नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।मैं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूँ और मुझे फिल्में देखना बहुत पसंद है। मैं फिल्म रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी आसान और सच्ची बातें लिखता हूँ। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर बड़े बॉक्स ऑफिस मुकाबलों तक, यहां आपको हर फिल्म की जानकारी और सही आंकड़े मिलेंगे। आप मुझे panmovies.in पर पढ़ रहे हैं|