Dhurandhar 2 Teaser Review: Dhurandhar 2 vs Toxic – कौन भारी? URI ये नया हिंदुस्तान है… URI वाला Dialogue धुरंधर 2 में क्यों?

Dhurandhar 2 Teaser Review: धुरंधर 2 Teaser ने सबको Confuse कर दिया, New Footage कहाँ है?

नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।
और आज बात करते हैं धुरंधर 2 के टीज़र की — जो आते ही चर्चा में आ गया है।

कुछ ही दिन पहले की बात है जब Dhurandhar ने बॉक्स ऑफिस पर अपना डंका बजाया था। थिएटर में जबरदस्त रन के बाद, जैसे ही फिल्म OTT पर आई, वो सीधा ट्रेंडिंग नंबर 1 पर पहुंच गई। और honestly, इसकी वजह भी साफ थी। फिल्म के characters raw थे, emotions genuine लगे और कहानी में बनावटीपन नहीं था। ऊपर से इसके गाने — एक भी filler नहीं। पूरा एल्बम ऐसा था कि हर ट्रैक on loop चलने लायक बन गया।

ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि किसी फिल्म का पहला पार्ट रिलीज होने के एक–दो महीने के अंदर ही दूसरे पार्ट का टीज़र आ जाए। लेकिन yes, The much awaited धुरंधर 2 का टीज़र अब आउट हो चुका है। तो चलो फटाफट इस पर बात कर लेते हैं।

Dhurandhar 2 Teaser Review
Dhurandhar 2 Teaser Review

अगर आपने धुरंधर का पहला पार्ट देखा होगा, तो आपको याद होगा कि उसके क्लाइमेक्स में एक credit scene था, जो clearly धुरंधर 2 को set up करता था। और अगर याद नहीं है, तो Netflix पर जाकर दोबारा देख लो। क्योंकि जो वही credit scene था, उसी को लगभग same-to-same टीज़र के तौर पर दोबारा upload कर दिया गया है। हां, थोड़े बहुत text changes हैं, लेकिन music, dialogues — सब कुछ वही का वही।

Gandhi Talks Movie Review: विजय सेतुपति का सबसे खामोश लेकिन सबसे ज़ोरदार रोल?

ईमानदारी से बोलूं तो मुझे उम्मीद थी कि इस बार कुछ additional footage या new visuals देखने को मिलेंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। फिर भी excitement कम नहीं हुई। वजह ये है कि पहले पार्ट के ट्रेलर में भी कई ऐसे glimpses थे, जो फिल्म में नहीं दिखाए गए थे। तो strong chances हैं कि वो सब अब second part में देखने को मिलेगा। इससे ये तो मानना पड़ेगा कि आदित्य धर ने पार्ट 2 की तैयारी काफी पहले से solid तरीके से कर रखी थी।

टीज़र में अगर आप ध्यान दें, तो करीब 90% shots Ranveer Singh के ही हैं। इसका साफ मतलब यही निकलता है कि दूसरा पार्ट पूरी तरह से हमज़ा की backstory पर focus करेगा। कैसे वो रहमान डकैत के empire को takeover करेगा, उसकी journey क्या होगी — सब कुछ यहीं explore किया जाएगा।

Mardaani 3 Box Office Collection Day 3: Mardaani 3 का जबरदस्त धमाका!

टीज़र के आखिर में रणवीर का जो dialogue है —
ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी
भाई, एक पल के लिए तो ऐसा लगा कि ये dialogue कहीं सुना-सुना सा है। और फिर याद आया — ये तो URI का iconic dialogue है, जिसे आदित्य धर ने ही direct किया था। तो क्या ये सिर्फ एक throwback है या फिर कोई hint? क्या विक्की कौशल का cameo possible है? News में तो ऐसा सुनने को मिल रहा है। अगर ऐसा हुआ, तो मज़ा आ जाएगा।

Dhurandhar OTT Uncut Movie Review: OTT पर आते ही Dhurandhar ने मचा दिया बवाल!

अब इस टीज़र के बाद एक बात तो almost clear है — जहां पहले पार्ट में रणवीर से ज्यादा limelight अक्षय खन्ना ले गए थे, वहीं इस बार पूरा focus रणवीर के character पर ही रहने वाला है। और honestly, acting potential के मामले में रणवीर का कोई जवाब नहीं। off-screen लोग चाहे जो भी कहें, लेकिन कैमरा ऑन होते ही वो character में पूरी तरह घुस जाता है। और मैं personally ready हूं उसे एक बार फिर बड़े पर्दे पर हमज़ा बनते देखने के लिए।

Dhurandhar 2 Trailer

Movie की rating भी same रहने वाली है — brutal action, raw violence, गालियां, सब कुछ intact। और फिल्म आ रही है 19th March को, exactly उसी दिन जैसे makers ने पहले promise किया था। उसी दिन Toxic भी release हो रही है, लेकिन clearly धुरंधर 2 को उससे कोई डर नहीं। Date टीज़र में भी chest thumping confidence के साथ announce की गई है।

एक और interesting चीज़ — जैसे पहले पार्ट में Flipperachi जैसे songs का इस्तेमाल हुआ था, जो अक्षय खन्ना पर वायरल हो गया था, वैसे ही इस टीज़र में भी जो background music चल रहा है, वो outside industry का है। Song का नाम है Doja Cat – Men, आप YouTube पर search कर सकते हो।

Conclusion: Dhurandhar 2 Teaser Review

Overall, ये टीज़र technically नया नहीं था। Mostly देखा हुआ ही लगा। मैं कुछ fresh expect कर रहा था, but anyway — असली excitement अब इसके full trailer को लेकर है। जो भी trailer आएगा, वो शायद picture clear कर देगा कि धुरंधर 2 कितना बड़ा धमाका करने वाला है।

अब आपकी बारी —
आपको ये टीज़र कैसा लगा?
Comment में जरूर बताना।

FAQ:

Q1: धुरंधर 2 का टीज़र नया है या पुराना?
धुरंधर 2 का टीज़र technically नया नहीं है। इसमें वही credit scene इस्तेमाल किया गया है जो पहले पार्ट के end में दिखाया गया था, बस कुछ text changes के साथ।

Q2: क्या धुरंधर 2 पूरी तरह रणवीर सिंह पर focused होगी?
हाँ, टीज़र देखकर साफ लगता है कि पार्ट 2 का पूरा फोकस रणवीर सिंह के character हमज़ा की backstory और उसके rise पर रहने वाला है।

Q3: “ये नया हिंदुस्तान है” वाला डायलॉग URI से जुड़ा है क्या?
यह डायलॉग URI के iconic dialogue से मिलता-जुलता है। चूंकि दोनों फिल्मों के director आदित्य धर हैं, इसलिए इसे एक hint या subtle connection माना जा सकता है।

Q4: क्या विक्की कौशल का धुरंधर 2 में cameo हो सकता है?
Official confirmation नहीं है, लेकिन industry rumors के अनुसार cameo की possibilities हैं। अगर ऐसा हुआ तो audience के लिए बड़ा surprise हो सकता है।

Q5: धुरंधर 2 कब रिलीज़ होगी?
धुरंधर 2 की theatrical release date 19 मार्च तय की गई है, जिसकी confirmation टीज़र में भी साफ तौर पर दी गई है।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top