Border 2 Box Office Review – “Border 2 ने Bollywood को Box Office पर रुला दिया !
नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।
और एक बात बिल्कुल दिल से बोल रहा हूँ—ये जो Khan–Kumar–Kapoor वाला नैरेटिव है ना, वो ज़्यादा तर नाम के दम पर बना हुआ डर है। जितना हेट Sunny Deol को झेलना पड़ा है, उसका आधा भी अगर किसी और एक्टर को मिल जाता, तो वो कब का एक्टिंग छोड़ चुका होता। सालों बाद थिएटर में कुछ ऐसा देखने को मिला है कि पत्थर भी पिघल जाए। और जो इंसान Border 2 देखकर भी नहीं रोया, भाई… या तो वो इंसान नहीं है, या फिर दिल कहीं रास्ते में गिर गया है।
असल रोना-धोना तो थिएटर के बाहर शुरू होगा—जब Border 2 का box office collection सबके सामने आएगा। याद है क्या कहा जा रहा था?
“ये Gadar 2 नहीं है”,
“तुक्का बार-बार नहीं लगता”,
“Sunny Deol का करियर खत्म”,
“पैसा डूब जाएगा।”
हाँ, सही कहा था—ये Gadar 2 नहीं है। उसका भी बाप है। वहाँ एक तारा सिंह था, यहाँ चार-चार शेर साथ आए हैं। Border 2 सिर्फ box office नहीं, इतिहास बदलने आई है।
एक बात किसी ने नोटिस की? Border 2 के खिलाफ एक ज़बरदस्त negative campaign चला। जो चीज़ फिल्म को अच्छा बना रही थी, उसी पर उंगली उठाई गई। मुझे फिल्म जैसी लगती है, मैं वैसा ही बोलता हूँ। लेकिन ये पहली बार देखा—एक अच्छी फिल्म की तारीफ करने पर उसे साबित करने की कोशिश की गई कि “खराब फिल्म को अच्छा कहा जा रहा है।”
हकीकत? वो सबके चेहरे पर दिखेगी, जब पब्लिक फिल्म देखकर बाहर आएगी।
Border 2 Box Office Collection Day 4: Sunny Deol ने Republic Day को तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड!
ये ऐसी फिल्म है जो 5 साल से लेकर 50 साल तक की audience का दिल जीत लेगी। Sunny Deol तो दूर की बात है—Varun Dhawan ने जिस तरह haters को fan बना दिया, वो काबिल-ए-तारीफ है। एक-एक सीन ज़िंदगी भर याद रहेगा। इतना emotional कर दिया कि अच्छे actor को आखिरकार अच्छी audience मिल ही गई। फिल्म बनाने का मकसद यहीं पूरा हो गया।
लेकिन नहीं—कुछ लोग Border 2 से Oscar-level VFX, logic और action ढूँढ रहे हैं। भाई, कोशिश कर लो फिल्म को गिराने की। लेकिन याद रखो—ये public है, सब जानती है। अच्छी फिल्मों को उनकी इज़्ज़त दिलाना भी जानती है।
तेल लेने गया आपका PR, तेल लेने गया आपका स्टार। खुद से अच्छी फिल्म बनेगी कैसे, जब नज़र हर वक्त दूसरे की फिल्म पर टिकी हो?
सुधर जाओ Bollywood वालों—क्योंकि जब 2.5 किलो का हाथ पड़ता है ना, तो जलने वाला जलता नहीं… राख हो जाता है।
Border 2 Box Office Collection Day 3: Sunny Deol ने Republic Day से पहले ही तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड!
अब emotions साइड में रखते हैं, थोड़ा maths लगाते हैं। सवाल ये है—Border 2 ने सिर्फ दिल जीते हैं या फिर 2026 को अभी से अपने नाम लिख दिया है?
Day 1 पर जब Sunny Deol ने करीब ₹30+ crore की opening दी, तो haters के खेमे में जश्न था। “बस?” लेकिन 30 साल बाद sequel आए और industry 50 करोड़ की उम्मीद न लगाए—ऐसा हो नहीं सकता। Day 1 भले expectations से कम लगा, लेकिन उसकी सबसे बड़ी वजह थी weak marketing। Trailer, teaser, promotion—सबने expectations नीचे कर दी थीं।
Border 2 Box Office: 3 दिन में 125 करोड़+ की सुनामी! बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया तहलका!
फिर लोग theatre के अंदर गए… और बाहर निकलते ही कहानी पलट गई। Public demand पर Saturday से ही 12 AM से लेकर सुबह तक के shows जोड़ दिए गए। Day 2 में फिल्म पहुँची ₹70 crore के पार। और फिर आया Sunday—जहाँ असली तबाही हुई।
तीसरे दिन Border 2 ने ₹57 crore+ कमा डाले। सिर्फ 3 दिनों में total ₹130 crore। जहाँ Dhurandhar ने 106 और Chhaava ने 120 किया था—वहीं Border 2 ने सीधे सबको पीछे छोड़ दिया।
Border 2 – Republic Day Tribute Trailer
और 26 January? एक घंटे में 70,000 tickets sold। अगर यही रफ्तार रही, तो Day 4 पर ₹60 crore भी कोई बड़ी बात नहीं।
चार दिनों में Worldwide ₹250 crore और India में ₹200 crore के करीब। ये 2.5 किलो नहीं—250 किलो का हाथ है।
₹550 crore का budget? जो लोग पूछ रहे थे “recover कैसे होगा?”—उनके लिए जवाब है: 5 दिन में worldwide cross। Day 6 से profit की गिनती शुरू।
Conclusion: Border 2 Box Office Review
Gadar 2 India में 500 गई थी। अगर Border 2 इसी speed से चली, तो 600–700 crore कोई सपना नहीं। तो अगली बार किसी अच्छी फिल्म को गिराने का पैसा मिले ना—समझ लेना public पीछे खड़ी है।
सहपरिवार जाइए दोस्तों। Border 2 से बड़ा कोई festival नहीं। फौजी भाइयों से बड़ा कोई emotion नहीं। आपके लिए Oscar बड़ा होगा— लेकिन Border के लिए जनता के आँसू ही सबसे बड़ा award हैं।
FAQ:
Q1: Border 2 kya Gadar 2 jaisi film hai?
नहीं। Border 2 सिर्फ mass action नहीं, बल्कि emotion + patriotism + family connect वाली फिल्म है। Gadar 2 जहाँ nostalgia था, वहीं Border 2 दिल से जुड़ती है।
Q2: Border 2 box office par hit hai ya flop?
Opening, growth aur public response देखकर साफ है कि Border 2 strong hit zone में जा चुकी है और long run में blockbuster potential रखती है।
Q3: Kya Border 2 ke khilaf negative campaign chala?
हाँ, release se pehle aur opening day ke baad negative PR aur comparisons किए गए, लेकिन theatre response ने सब clear कर दिया।
Q4: Border 2 me Sunny Deol ke alawa kaun standout karta hai?
Sunny Deol ke saath-saath Varun Dhawan surprise package हैं। उनका emotional performance haters को भी impress करता है।
Q5: Border 2 family ke saath dekh sakte hain kya?
बिल्कुल। Border 2 ek perfect family + patriotic festival film है, जिसे kids se leke elders tak enjoy करेंगे।
नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।मैं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूँ और मुझे फिल्में देखना बहुत पसंद है। मैं फिल्म रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी आसान और सच्ची बातें लिखता हूँ। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर बड़े बॉक्स ऑफिस मुकाबलों तक, यहां आपको हर फिल्म की जानकारी और सही आंकड़े मिलेंगे। आप मुझे panmovies.in पर पढ़ रहे हैं|