Border 2 Box Office Collection Day 3: Sunny Deol ने Republic Day से पहले ही तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड! 3 दिन में 156 करोड़ – क्या 200 करोड़ क्लब आज ही?

नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।
तो दोस्तों, इस हफ्ते हमारे सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है इंडिया के रियल देसी एक्शन सुपरस्टार Sunny Deol की फिल्म Border 2। रिलीज़ होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया है कि हर तरफ बस इसी की चर्चा हो रही है। Border 2 ने अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर भयंकर और रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है। वैसे तो Sunny Deol का शानदार कमबैक पहले ही Gadar 2 के साथ हो चुका था, लेकिन उसके बाद जो भी फिल्में आई हैं, उन्होंने कमाई के मामले में फैंस को निराश नहीं किया। और अब Border 2 ने इस सिलसिले को और भी मजबूत कर दिया है।

भले ही फिल्म को critics की तरफ से mixed reviews मिले हों, लेकिन ground level पर public response काफी strong है। खासतौर पर Sunny Deol के fans इस फिल्म को जमकर support कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अभी फिल्म को रिलीज़ हुए सिर्फ तीन दिन ही हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद Border 2 worldwide box office collection 150 करोड़ के पार पहुंच चुका है।

Border 2 box office collection day 3
Border 2 box office collection day 3

आज की इस पोस्ट में हम बात करेंगे Border 2 के शुरुआती तीन दिनों के India net collection, India gross और worldwide collection के बारे में। साथ ही नजर डालेंगे इसी हफ्ते रिलीज़ हुई मलयालम पैन-इंडिया फिल्म Chatha Pacha: The Ring of Rowdies के चार दिनों के कलेक्शन पर, संक्रांति पर रिलीज़ हुई मेगा स्टार Chiranjeevi की फिल्म Mana Shankara Vara Prasad Garu के 14 दिनों के कलेक्शन पर और बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मानी जा रही फिल्म Dhurandhar के 52 दिनों के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर।

सबसे पहले बात करते हैं Dhurandhar movie की, जो इस वक्त इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही है। यह एक full-on action thriller फिल्म है, जिसे डायरेक्ट किया है Aditya Dhar ने। फिल्म की star cast भी काफी दमदार है, जिसमें Ranveer Singh, Sanjay Dutt, Akshaye Khanna, R. Madhavan और Arjun Rampal जैसे बड़े नाम शामिल हैं। करीब ₹280 करोड़ के भारी बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही audience के बीच जबरदस्त hype बना लिया था।

Border 2 Box Office Collection Day 3: क्या 200 करोड़ क्लब आज ही?

Dhurandhar ने अपने पहले दिन Indian box office पर ₹28.60 करोड़ की शानदार opening ली थी। पहले हफ्ते में ही फिल्म ₹218 करोड़ कमा चुकी थी। शुरुआती 49 दिनों यानी सात हफ्तों में फिल्म का India net collection ₹885.15 करोड़ तक पहुंच चुका था। अब अगर बात करें 50वें, 51वें और 52वें दिन की, तो screens कम होने के बावजूद फिल्म की पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई है।

50वें दिन फिल्म ने ₹55 लाख, 51वें दिन ₹80 लाख और 52वें दिन यानी रविवार को करीब ₹1.10 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म का 52 दिनों का total India net collection ₹887.60 करोड़ हो चुका है।

King Release Date Announcement

India gross collection करीब ₹1050.35 करोड़ और overseas से फिल्म ने ₹294.15 करोड़ की कमाई की है। इन सबको मिलाकर Dhurandhar का total worldwide box office collection ₹1344.50 करोड़ तक पहुंच चुका है। इसी के साथ यह फिल्म एक all-time blockbuster साबित हो चुकी है और Indian cinema की चौथी सबसे बड़ी highest grosser फिल्म बन गई है।

अब बात करते हैं संक्रांति पर रिलीज़ हुई मेगा स्टार Chiranjeevi की फिल्म Mana Shankara Vara Prasad Garu की। यह एक family comedy entertainer है, जिसे डायरेक्ट और लिखा है Anil Ravipudi ने। फिल्म में Chiranjeevi के साथ Nayanthara, Venkatesh और Catherine Tresa नजर आते हैं। लगभग ₹200 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म सिर्फ Telugu language में रिलीज़ हुई थी।

फिल्म ने पहले ही दिन ₹41.60 करोड़ की दमदार opening ली। पहले 11 दिनों में ही फिल्म का India net collection ₹179.15 करोड़ पहुंच गया था। दूसरे हफ्ते में भी कोई बड़ी तेलुगु फिल्म रिलीज़ न होने का फायदा इसे मिला।
12वें दिन फिल्म ने ₹2.65 करोड़, 13वें दिन ₹4.25 करोड़ और 14वें दिन यानी रविवार को करीब ₹4.50 करोड़ की कमाई की।

इस तरह 14 दिनों का total India net collection ₹190.55 करोड़, India gross ₹245.70 करोड़ और overseas से करीब ₹47.90 करोड़ की कमाई हुई है। कुल मिलाकर फिल्म का worldwide collection ₹293.60 करोड़ हो चुका है और यह बहुत जल्द ₹300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है। अपने बजट से कहीं ज्यादा कमाई करके यह फिल्म एक big blockbuster बन चुकी है और Chiranjeevi के करियर की भी सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है।

Battle of Galwan Song Review

अब नजर डालते हैं इस हफ्ते रिलीज़ हुई मलयालम पैन-इंडिया फिल्म Chatha Pacha: The Ring of Rowdies पर। यह एक action comedy फिल्म है, जिसे डायरेक्ट किया है Advaith Nair ने। फिल्म में Arjun Ashokan, Roshan Mathew, Vishakh Nair जैसे कलाकार नजर आते हैं। सिर्फ ₹15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को मलयालम के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज़ किया गया है।

पहले दिन फिल्म ने ₹3.40 करोड़, दूसरे दिन ₹2.10 करोड़, तीसरे दिन ₹2.25 करोड़ और चौथे दिन करीब ₹2.50 करोड़ की कमाई की।
चार दिनों में फिल्म का India net collection ₹10.25 करोड़, India gross ₹13.75 करोड़ और overseas से ₹6.40 करोड़ की कमाई हुई है। इस तरह फिल्म का total worldwide collection ₹20.15 करोड़ पहुंच चुका है। अपने छोटे बजट के हिसाब से यह फिल्म पहले ही hit साबित हो चुकी है।

Border 2 First Day Collection Worldwide

अब आखिर में बात करते हैं इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज़ Sunny Deol की Border 2 की। यह एक war action drama फिल्म है, जो 1971 India–Pakistan war पर आधारित है। फिल्म को डायरेक्ट किया है Anurag Singh ने और इसमें Sunny Deol के साथ Diljit Dosanjh, Varun Dhawan और Ahan Shetty नजर आते हैं।

करीब ₹250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को लेकर audience में पहले से ही जबरदस्त excitement थी, खासकर Border पार्ट 1 की legacy की वजह से।

फिल्म ने पहले दिन ₹32.10 करोड़, दूसरे दिन ₹36.75 करोड़ और तीसरे दिन यानी रविवार को करीब ₹40.50 करोड़ की कमाई की है। इस तरह Border 2 का 3 days India net collection ₹109.35 करोड़ हो चुका है।

India gross collection करीब ₹130.85 करोड़ और overseas से ₹25.60 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म का 3 days worldwide box office collection ₹156.45 करोड़ पहुंच गया है।

Border 2 Full Movie Review & Rating

26 जनवरी यानी Republic Day की holiday का फायदा फिल्म को जबरदस्त मिलने वाला है और उम्मीद है कि Border 2 बहुत जल्द ₹200 करोड़ worldwide क्लब में शामिल हो जाएगी। जिस तरह का response audience से मिल रहा है, उससे साफ है कि यह फिल्म long run में भी बॉक्स ऑफिस पर टिकेगी।

अब आपकी बारी है दोस्तों — कमेंट में जरूर बताइए कि Border 2 lifetime में कितनी कमाई कर सकती है? 400 करोड़, 500 करोड़ या उससे भी ज्यादा?

FAQ’s: Border 2 box office collection day 3

1: Border 2 movie box office collection day 1 कितना रहा?
Border 2 ने अपने पहले दिन Indian box office पर करीब ₹32.10 करोड़ की शानदार और रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की है। यह साल 2026 की अब तक की सबसे बड़ी opening films में से एक बन चुकी है।

2: Border 2 movie 3 days total collection कितना है?
Border 2 ने अपने शुरुआती तीन दिनों में India net में लगभग ₹109.35 करोड़ की कमाई कर ली है, जबकि इसका worldwide box office collection ₹156.45 करोड़ तक पहुंच चुका है।

3: Border 2 को critics और public का response कैसा मिला है?
Critics की तरफ से फिल्म को mixed reviews मिले हैं, लेकिन public response काफी strong है। खासकर Sunny Deol के fans और family audience को फिल्म काफी पसंद आ रही है।

4: Border 2 movie का budget कितना है और क्या फिल्म hit साबित होगी?
Border 2 को लगभग ₹250 करोड़ के budget में बनाया गया है। जिस तरह की opening और growth फिल्म दिखा रही है, उससे साफ है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर hit से blockbuster की तरफ बढ़ रही है।

5: Border 2 Republic Day पर कितनी कमाई कर सकती है?
Republic Day की holiday की वजह से Border 2 के collections में बड़ा jump देखने को मिल सकता है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म एक ही दिन में ₹45–50 करोड़ तक की कमाई कर सकती है।

Chatha Pacha Movie Review: Theatre बना WWE का अखाड़ा!

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top