Border 2 Box Office Collection Day 18: 3rd Week Mein Bhi Dhamaka! Border 2 का तूफानी Collection जारी
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम Sachin है ।
और आज हम सिर्फ और सिर्फ सुपरस्टार Sunny Deol की फिल्म “Border 2” के बॉक्स ऑफिस सफर की बात करेंगे। यह वही फिल्म है जिसने 2026 की शुरुआत में ही पूरे इंडियन बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया और आते ही बाकी फिल्मों पर भारी पड़ती चली गई।
“Border 2” कोई आम फिल्म नहीं बनकर आई थी। यह एक historical war action drama फिल्म है, जिसे Anurag Singh ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के लीड रोल में नजर आ रहे हैं Sunny Deol, जिनके साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं Diljit Dosanjh, Varun Dhawan और Ahan Shetty। रिलीज के पहले दिन से ही साफ हो गया था कि यह फिल्म लंबी रेस का घोड़ा है। जहां ज्यादातर बॉलीवुड फिल्में 2–4 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ देती हैं, वहीं Border 2 तीसरे हफ्ते में भी मजबूती से टिकी हुई है।
दोस्तों, Border 2 साल 2026 की पहली ऐसी फिल्म बन चुकी है जिसने Indian box office पर ₹400 करोड़ का आंकड़ा पार किया। इस साल अब तक कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन कोई भी फिल्म ₹400 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं ले पाई। ऐसे में Border 2 का यह अचीवमेंट अपने आप में बहुत बड़ा है। इसका सबसे बड़ा कारण है Sunny Deol का superstardom, देशभक्ति का मजबूत इमोशन और फिल्म का mass appeal।
अगर कलेक्शन ट्रेंड की बात करें तो Border 2 ने सिर्फ पहले हफ्ते ही नहीं, बल्कि दूसरे और तीसरे हफ्ते में भी नई रिलीज फिल्मों से बेहतर कमाई की है। दूसरे हफ्ते जिन फिल्मों को लेकर काफी चर्चा थी, उनसे ज्यादा कलेक्शन Border 2 ने किया। तीसरे हफ्ते तो हाल यह रहा कि बॉलीवुड की 2–3 छोटी फिल्मों के टोटल कलेक्शन से ज्यादा कमाई अकेले Border 2 कर रही है। यही वजह है कि ट्रेड इसे साल 2026 की पहली सुपरहिट फिल्म मान चुका है।
The Raja Saab Lifetime Collection: Prabhas की द राजा साहब Hit or Flop?
अब बात करते हैं फिल्म के बजट की। Border 2 को करीब ₹250 करोड़ के प्रोडक्शन बजट में बनाया गया था और लगभग ₹25 करोड़ मार्केटिंग व प्रमोशन पर खर्च हुए। यानी फिल्म का total budget ₹275 करोड़ था। लेकिन दोस्तों, तीसरे हफ्ते में ही फिल्म ने इस बजट को बहुत पीछे छोड़ दिया है और अब जो भी कमाई हो रही है वह सीधा मुनाफा है।
अगर हम 18 दिनों के detailed box office collection की बात करें, तो Border 2 ने शुरुआती 16 दिनों में India net ₹331.99 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था, जबकि India gross ₹391.74 करोड़ तक पहुंच चुका था। तीसरे रविवार यानी 17वें दिन, जहां उम्मीद थी कि कलेक्शन 5–5.5 करोड़ के आसपास रहेगा, वहीं फिल्म ने सबको चौंकाते हुए ₹6.94 करोड़ India net कमा लिए। इसका India gross कलेक्शन करीब ₹8.19 करोड़ रहा।
अब बात करें 18वें दिन (Monday) की, तो वर्किंग डे होने की वजह से ऑक्यूपेंसी में गिरावट आना लाज़मी था। Morning shows से लेकर night shows तक बुकिंग में ड्रॉप देखा गया, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने 18वें दिन ₹2.65 करोड़ India net कलेक्शन किया, जो कि तीसरे हफ्ते के हिसाब से काफी मजबूत माना जाता है। इसका gross collection करीब ₹3.12 करोड़ रहा।
Border 2 Trailer
इन सबको जोड़ दें तो दोस्तों, 18 दिनों में Border 2 का total India net collection ₹341.58 करोड़ हो चुका है और अगले 2–3 दिनों में यह आंकड़ा ₹350 करोड़ net को भी पार कर जाएगा। वहीं India gross collection पहले ही ₹403.06 करोड़ तक पहुंच चुका है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक आंकड़ा है।
अब बात करें सबसे बड़े नंबर की यानी worldwide collection की। Border 2 ने 18 दिनों के अंदर worldwide ₹455.91 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। यह फिल्म अब officially ₹450 करोड़ से ऊपर की super-duper hit बन चुकी है।
Conclusion: Border 2 Box Office Collection Day 18
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए फिल्म का ₹500 करोड़ worldwide क्लब में एंट्री लेना लगभग तय है। सवाल सिर्फ इतना है कि यह फिल्म 500 के बाद कहां तक जाती है। तो दोस्तों, आप क्या सोचते हैं? Sunny Deol की Border 2 का lifetime box office collection कितना होगा? क्या यह फिल्म 550 या 600 करोड़ तक पहुंच पाएगी? अपनी राय नीचे comment box में जरूर बताइए।
FAQ:
Q1. Border 2 ने 18 दिनों में कुल कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है?
Border 2 ने 18 दिनों में worldwide लगभग ₹455.91 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है।
Q2. Border 2 का India net और India gross collection कितना है?
18 दिनों में फिल्म का India net collection ₹341.58 करोड़ और India gross collection ₹403.06 करोड़ तक पहुंच चुका है।
Q3. Border 2 का total budget कितना है?
फिल्म का total budget करीब ₹275 करोड़ है, जिसमें प्रोडक्शन और मार्केटिंग कॉस्ट दोनों शामिल हैं।
Q4. क्या Border 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो चुकी है?
जी हां, मौजूदा कलेक्शन और बजट के हिसाब से Border 2 officially Superhit बन चुकी है और जल्द ही Blockbuster की तरफ बढ़ रही है।
Q5. क्या Border 2 ₹500 करोड़ worldwide club में एंट्री ले पाएगी?
Current trend और third week की strong hold को देखते हुए Border 2 का ₹500 करोड़ worldwide क्लब में जाना लगभग तय माना जा रहा है।
नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।मैं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूँ और मुझे फिल्में देखना बहुत पसंद है। मैं फिल्म रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी आसान और सच्ची बातें लिखता हूँ। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर बड़े बॉक्स ऑफिस मुकाबलों तक, यहां आपको हर फिल्म की जानकारी और सही आंकड़े मिलेंगे। आप मुझे panmovies.in पर पढ़ रहे हैं|