Gadar 2 भी पीछे रह गई! Border 2 Box Office: 3 दिन में 125 करोड़+, Border 2 का कलेक्शन देख उड़ जाएंगे होश. Border 2 3rd Day Collection बना इतिहास
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम Sachin है 🙏
और आज मैं आपसे बात करने वाला हूं सनी देओल की फिल्म Border 2 के बॉक्स ऑफिस धमाके के बारे में, जिसने रिलीज़ के सिर्फ तीन दिनों में ही पूरा बॉलीवुड हिला कर रख दिया है।
आप सभी को याद होगा जब Gadar 2 रिलीज़ हुई थी, तब लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों में भर-भरकर सिनेमाघरों तक पहुंचे थे। माहौल बिल्कुल मेले जैसा था। लेकिन इसके बावजूद, अपने तीसरे दिन Gadar 2 जितना कलेक्शन नहीं कर पाई थी, जितना कि अब Border 2 कर रही है। यही वजह है कि Border 2 का क्रेज हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
23 जनवरी, शुक्रवार को रिलीज़ हुई Sunny Deol की इस फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया। Delhi NCR से लेकर Mumbai, Bihar से लेकर Uttar Pradesh तक, हर जगह सुबह से ही shows housefull चल रहे हैं। तीसरे दिन यानी Sunday को तो फिल्म इतिहास रचने के मूड में नजर आ रही है।
King Release Date Announcement
फिल्म की morning occupancy रिपोर्ट ही बता देती है कि दिन कितना बड़ा होने वाला है। Chennai में सुबह से ही लगभग 75% occupancy देखने को मिली, जहां कुल 65 shows थे और practically सभी housefull रहे। Jaipur ने तो पहले दिन से ही कमाल कर रखा है, आज morning में करीब 65% occupancy रही और demand को देखते हुए shows बढ़ाकर अब 230 shows कर दिए गए हैं।
Border 2 3rd Day Collection:
Delhi NCR की बात करें तो यहां Border 2 ने morning में ही 50% occupancy के साथ शुरुआत की। अब यहां total 1640 shows हो चुके हैं और ज्यादातर shows full चल रहे हैं। Bengaluru में करीब 40%, Chandigarh और Pune में लगभग 35% occupancy देखने को मिली। Mumbai जैसे बड़े market में भी morning shows करीब 30% occupancy के साथ शुरू हुए, जो कि Sunday के हिसाब से strong trend माना जाता है।
Ahmedabad, Lucknow, Hyderabad, Bhopal और Kolkata जैसे शहरों से भी outstanding reports सामने आ रही हैं। Ahmedabad में तो shows की संख्या बढ़कर 830 तक पहुंच चुकी है और morning occupancy ही 35%+ रही। Overall देखा जाए तो हर city में Border 2 की demand बहुत ज़्यादा है और shows लगातार बढ़ाए जा रहे हैं।
अब अगर हम official box office numbers की बात करें, तो पहले दिन यानी 23 जनवरी को फिल्म ने ₹32.10 करोड़ का India net collection किया। दूसरे दिन यानी Saturday को फिल्म ने जबरदस्त jump दिखाया और ₹40.59 करोड़ की कमाई की। इस तरह सिर्फ दो दिनों में ही Border 2 ने ₹72.69 करोड़ India net कमा लिए।
India gross collection दो दिनों में लगभग ₹85.80 करोड़ तक पहुंच चुका है। Overseas markets में भी फिल्म ने अच्छा perform किया है और वहां से करीब ₹16 करोड़ की कमाई हो चुकी है। यानी दो दिनों में ही Border 2 का worldwide gross collection ₹101.80 करोड़ हो गया है, और फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा महज 2 दिनों में पार कर लिया।
अब बात करते हैं तीसरे दिन की, जो कि सबसे बड़ा दिन साबित होने वाला है। Morning occupancy, shows की संख्या और audience response को देखते हुए साफ है कि Border 2 तीसरे दिन कम से कम ₹52 करोड़ का collection करेगी। Strong possibility है कि ये figure ₹55 करोड़ तक भी जा सकता है।
Border 2 First Day Collection Worldwide
Comparison करें तो Gadar 2 ने अपने तीसरे दिन ₹51.70 करोड़ का collection किया था, वो भी tractor-trolley वाले craze के साथ। लेकिन Border 2 बिना उस level के chaos के, purely strong content और Sunny Deol के mass appeal के दम पर उससे आगे निकलती दिख रही है।
अगर तीसरे दिन का collection ₹52 करोड़ के आसपास रहता है, तो सिर्फ 3 दिनों में India net collection करीब ₹125 करोड़ तक पहुंच जाएगा। वहीं worldwide gross collection लगभग ₹172 करोड़+ होने का अनुमान है, जो कि किसी भी फिल्म के लिए एक massive achievement है।
Conclusion: Border 2 3rd Day Collection
कुल मिलाकर, Border 2 ने ये साबित कर दिया है कि Sunny Deol आज भी Bollywood के सबसे बड़े action heroes में से एक हैं। फिल्म का craze, collection और audience response—तीनों level पर यह एक ऐतिहासिक blockbuster बनती जा रही है। आगे के दिनों में numbers और भी बड़े होने वाले हैं, इसमें कोई शक नहीं।
Border 2 Full Movie Review & Rating
FAQ’s – Border 2 Box Office
Q1. Border 2 ने पहले दिन कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया?
Border 2 ने रिलीज़ के पहले दिन यानी 23 जनवरी को इंडिया में लगभग ₹32.10 करोड़ (India Net) का शानदार कलेक्शन किया।
Q2. Border 2 का दूसरे दिन का ऑफिशियल कलेक्शन कितना रहा?
दूसरे दिन (Saturday) फिल्म ने जबरदस्त उछाल दिखाते हुए ₹40.59 करोड़ (India Net) की कमाई की, जो अपने आप में बहुत बड़ा नंबर है।
Q3. क्या Border 2 ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है?
हां, Border 2 ने सिर्फ 2 दिनों में ही Worldwide Box Office पर ₹100 करोड़+ का आंकड़ा पार कर लिया था, जो इसे एक बड़ी blockbuster की तरफ ले जाता है।
Q4. तीसरे दिन Border 2 कितना कलेक्शन कर सकती है?
Occupancy और audience response को देखते हुए उम्मीद है कि तीसरे दिन यानी Sunday को फिल्म ₹52 करोड़ से ₹55 करोड़ तक का India Net collection कर सकती है।
Q5. Border 2 और Gadar 2 में तीसरे दिन के कलेक्शन में क्या फर्क है?
Gadar 2 ने अपने तीसरे दिन करीब ₹51.70 करोड़ कमाए थे, जबकि Border 2 के तीसरे दिन का अनुमान ₹52 करोड़ या उससे ज्यादा है, यानी Border 2 इस मामले में आगे निकलती नजर आ रही है।
नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।मैं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूँ और मुझे फिल्में देखना बहुत पसंद है। मैं फिल्म रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी आसान और सच्ची बातें लिखता हूँ। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर बड़े बॉक्स ऑफिस मुकाबलों तक, यहां आपको हर फिल्म की जानकारी और सही आंकड़े मिलेंगे। आप मुझे panmovies.in पर पढ़ रहे हैं|