नमस्कार दोस्तों! मैं Sachin आपका स्वागत करता हूँ—आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम बात करने वाले हैं “One Two Cha Cha Chaa” फिल्म के रिव्यू की, तो चलिए बिना देर किए शुरू करते हैं।
आजकल ज़्यादातर movies का buzz सिर्फ बड़े superstars की वजह से बनता है — posters, wallpapers, mass action, glamour वगैरह। लेकिन “One Two Chacha” ऐसी फिल्म है जिसमें ना कोई बड़ा स्टार है, ना over-the-top action, और ना ही कोई मसाला formula। फिर भी सवाल यही था कि क्या ये फिल्म सिर्फ अपने content के दम पर चल सकती है? मैंने ये movie देखी और honestly बहुत समय बाद एक ऐसी proper family entertainer देखने को मिली जिसे आप आराम से पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हो।
हाँ, movie में कुछ flaws हैं, लेकिन ये एक low-budget film है और उसी हिसाब से expectations रखी जाएँ तो काम काफी honest है। Actors या तो नए हैं या फिर ऐसे experienced लोग हैं जिन्हें commercial cinema में कम मौके मिलते हैं, लेकिन इस फिल्म ने साबित कर दिया कि हमारी industry में talent की कोई कमी नहीं है — बस सही project और direction मिलना चाहिए।
Story घूमती है एक चाचा के आसपास, जिनका किरदार निभाया है Ashutosh Rana ने, और यहाँ वो अपने regular serious roles से बिल्कुल अलग नजर आते हैं। चाचा को एक problem है (जो spoiler-free रखी गई है) और साथ ही उनकी शादी की इच्छा भी। Family members उस problem को ठीक करवाने के लिए शादी का झूठा प्लान बनाते हैं और यहीं से शुरू होता है confusion, twists और chaos। ऊपर से गाड़ी का twist और एक गुंडे की entry इस पूरी situation को बिल्कुल Priyadarshan-style comedy में बदल देती है, जहाँ characters बिना गलती के incidents में फँसते चले जाते हैं।
Climax में तो almost सारे characters भागते नजर आते हैं और मज़े की बात ये है कि यहाँ कोई single hero या villain नहीं है। सभी actors को equal screen time मिला है, जिससे comedy और performances दोनों अच्छे से निकलकर आती हैं। Casting काफी strong है — Ashutosh Rana के साथ Gullak वाले Harsh, Panchayat के Ashok Pathak, 12th Fail के Anant Joshi, Marathi cinema के Lalit Prabhakar, और supporting roles में Mukesh Tiwari व Abhimanyu Singh। सभी ने honestly बढ़िया काम किया है।
Conclusion: One Two Cha Cha Chaa Movie Review
अगर budget थोड़ा और अच्छा होता तो screenplay, camera work, VFX और cinematography और बेहतर हो सकती थी — कुछ scenes TV serial या high-budget YouTube video जैसी feel दे सकते हैं। First half थोड़ा slow है और climax कुछ लोगों को exaggerated लग सकता है, लेकिन फिर भी content wins here। Gaali-galauj भी इतनी smartly handle की गई है कि family ke saath देखते हुए awkward feel नहीं आती।
बस एक ही complaint है — अगर ये फिल्म थोड़ी और tight duration की होती तो pace और मज़ेदार हो जाता। Still, overall मेरी तरफ से
⭐ 3 out of 5 stars ⭐
Read More Posts On Pan Movies
नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।मैं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूँ और मुझे फिल्में देखना बहुत पसंद है। मैं फिल्म रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी आसान और सच्ची बातें लिखता हूँ। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर बड़े बॉक्स ऑफिस मुकाबलों तक, यहां आपको हर फिल्म की जानकारी और सही आंकड़े मिलेंगे। आप मुझे panmovies.in पर पढ़ रहे हैं|