Toxic Tabaahi Song Review: Romantic Love या Dark Revenge Story?
नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।
और आज हम बात करने वाले हैं फिल्म Toxic के पहले गाने “Tabahi” को लेकर, जो रिलीज़ से पहले ही काफी discussion और controversy का हिस्सा बन चुका है। इस साल की शुरुआत में लोग Dhurandhar 2 teaser को सबसे बड़ा scam बोल रहे थे, क्योंकि उसमें makers ने पुराने footage को नए पैकेट में पेश कर दिया था। लेकिन अब लगता है कि Toxic ने उस level को भी cross करने की कोशिश कर दी है।
सुबह से ही fans बड़ी excitement के साथ इंतज़ार कर रहे थे कि ठीक 12:59 बजे Yash का नया romantic avatar देखने को मिलेगा और Kiara Advani के साथ song video रिलीज़ होगा। लेकिन makers ने video song की जगह सिर्फ audio version रिलीज़ कर दिया। गाने में सिर्फ Vishal Mishra की आवाज़ सुनने को मिली, लेकिन visuals बिल्कुल भी नहीं दिखाए गए। इस वजह से fans काफी disappointed नज़र आए, क्योंकि सभी को उम्मीद थी कि इस song में film की love story की पहली झलक देखने को मिलेगी।
हालांकि सिर्फ audio आने के बावजूद makers से शायद एक बड़ी story hint गलती से reveal हो गई है। Toxic का पहला song “Tabahi” सुनने में romantic लगता है, लेकिन इसकी feel पूरी तरह aggressive और intense है। Song सुनते ही कई लोगों को Kabir Singh style love with anger वाली vibe महसूस हुई – यानी प्यार भी और गुस्सा भी। ऐसा लग रहा है कि Yash और Kiara की love story simple romantic track नहीं बल्कि intense emotional journey होने वाली है।
Song के साथ आए posters ने fans को और ज्यादा curious कर दिया। पहली बार Toxic में Rocky Bhai style serious look की झलक देखने को मिली और film का tone उम्मीद से ज्यादा dark और serious लग रहा है। खास बात यह है कि song के दो अलग-अलग posters में Kiara Advani का चेहरा और आंखें अलग तरीके से दिखाए गए हैं, जिससे fans एक नई theory बना रहे हैं।
The Kerala Story 2 Review: Masterpiece या Agenda Film?
काफी लोगों का मानना है कि Toxic में Kiara Advani शायद एक blind circus artist का role निभा रही हैं। अगर यह theory सच निकली तो film की story पूरी तरह अलग direction में जा सकती है। Posters में कई जगह उनकी आंखें normal नहीं लगतीं और एक poster में Yash उन्हें अपने हाथों में उठाकर ले जाते हुए दिख रहे हैं, जिससे यह theory और strong हो जाती है।
Teaser के circus scenes को याद करें तो एक scene में एक dancer stunt करते वक्त गिर जाती है और दूसरे scene में romantic moments दिखाए गए थे। Fans का मानना है कि ये दोनों scenes Kiara के character से जुड़े हो सकते हैं। अगर Kiara का character blind है, तो यह explain करता है कि Yash का character उससे इतना emotionally connected क्यों दिख रहा है और शायद उसकी मौत का बदला लेने के लिए पूरी दुनिया से लड़ने को तैयार हो जाता है।
O Romeo Box Office Collection: Shahid Kapoor Ki O Romeo HIT ya FLOP?
Kiara Advani पहले ही बता चुकी हैं कि यह उनके career का सबसे challenging role होने वाला है, और director Geetu Mohandas ने भी hint दिया था कि फिल्म में कुछ ऐसा दिखेगा जो पहले कभी नहीं देखा गया। इसलिए blind character वाली theory पूरी तरह impossible भी नहीं लगती, लेकिन अभी के लिए यह सिर्फ एक fan theory है। असली सच तो तभी सामने आएगा जब song का video release होगा।
Tabaahi – TOXIC Song
Honestly बोलूं तो सिर्फ audio सुनकर किसी song या film को judge करना मुश्किल है। अगर video साथ में रिलीज़ होता तो लोग Yash–Kiara chemistry से connect कर पाते और song का real meaning समझ पाते। लगभग साढ़े चार मिनट तक सिर्फ poster देखते हुए song सुनना हर किसी के लिए easy नहीं था। इससे film का hype बढ़ने के बजाय थोड़ा confusion जरूर पैदा हुआ है।
Makers ने update दिया है कि song video “Coming Soon” है, लेकिन fans अब यह जानना चाहते हैं कि यह soon कितने दिन का होगा – आज, कल या फिर अगले हफ्ते। फिलहाल तो लोगों का पूरा focus अब Toxic trailer पर चला गया है।
Conclusion: Toxic Tabaahi Song Review
एक बात साफ है कि Toxic को अगर hype maintain करना है तो सिर्फ posters और audio songs से काम नहीं चलेगा, क्योंकि फिल्म को Dhurandhar 2 जैसे बड़े sequel से clash करना है। ऐसे में fans को proper visuals देना जरूरी है।
अब सच-सच बताना – song का audio सुनकर आपका भी दिल थोड़ा टूटा ना? लेकिन अगर blind character वाला twist सच निकला, तो मानना पड़ेगा कि Toxic सच में कुछ अलग करने वाली है।
FAQ:
Q1. Toxic का पहला गाना Tabahi सिर्फ ऑडियो में ही क्यों रिलीज हुआ?
कई रिपोर्ट्स और फैन थ्योरी के अनुसार मेकर्स शायद वीडियो में मौजूद कुछ स्टोरी एलिमेंट्स या रोमांटिक सीन्स को अभी छुपाना चाहते थे। इसलिए पहले सिर्फ audio version रिलीज किया गया और वीडियो बाद में आने की बात कही गई है।
Q2. क्या Toxic फिल्म में Kiara Advani का Blind Character है?
अभी यह officially confirm नहीं हुआ है, लेकिन पोस्टर और कुछ विजुअल hints देखकर fans का मानना है कि Kiara का character एक blind circus artist हो सकता है। यह अभी सिर्फ theory है।
Q3. Tabahi song कैसा है – Hit या Average?
Tabahi song का music और aggression fans को पसंद आ रहा है, लेकिन video ना आने की वजह से कई लोग disappointed भी हैं। असली impact शायद song video आने के बाद ही पता चलेगा।
Q4. क्या Tabahi song से Toxic की story का hint मिलता है?
हाँ, कुछ fans का मानना है कि song के lyrics और posters से love story + revenge angle का hint मिलता है, जिससे फिल्म की story का थोड़ा idea लग सकता है।
Q5. Toxic movie कब रिलीज होगी और क्यों इतनी चर्चा में है?
Toxic movie को लेकर hype इसलिए ज्यादा है क्योंकि इसमें Yash का नया avatar और dark love story देखने को मिलेगी। Fans को teaser, trailer और songs का बेसब्री से इंतजार है।
नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।मैं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूँ और मुझे फिल्में देखना बहुत पसंद है। मैं फिल्म रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी आसान और सच्ची बातें लिखता हूँ। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर बड़े बॉक्स ऑफिस मुकाबलों तक, यहां आपको हर फिल्म की जानकारी और सही आंकड़े मिलेंगे। आप मुझे panmovies.in पर पढ़ रहे हैं|