The Kerala Story 2 Review: Masterpiece या Agenda Film? The Kerala Story की Controversy के पीछे की असली कहानी।

The Kerala Story 2 Review: सच या Propaganda? Paisa Vasool या Time Waste?

नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम Sachin है।
आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसी फिल्म के बारे में जो release से पहले ही काफी controversy और debates में घिरी रही – The Kerala Story 2। ऐसी sensitive aur controversial movies का review करते समय एक creator को बहुत ही balanced, logical aur mature approach रखनी पड़ती है। एक सही और honest review वही होता है जो फिल्म को sirf film ke roop me judge kare, बिना किसी agenda के, और audience को खुद अपना opinion बनाने का मौका दे। लेकिन सवाल तब उठता है जब आपको फिल्म ही कहीं-न-कहीं biased या agenda driven लगे।

Release से पहले फिल्म को लेकर काफी controversy और tension देखने को मिली। कुछ जगहों पर morning shows cancel कर दिए गए थे और theatres के बाहर भी अलग माहौल था। जब मैंने खुद theatre manager से बात की तो पता चला कि temporary ban हटा दिया गया है और evening shows normal तरीके से चलेंगे। आखिरकार मैंने The Kerala Story 2 देख ली और सबसे बड़ा सवाल यही था – क्या यह फिल्म अपने first part के level को match करती है, और क्या यह सच में Kerala की story है या सिर्फ नाम का इस्तेमाल किया गया है।

The Kerala Story 2 Review
The Kerala Story 2 Review

अगर फिल्म की setting और location की बात करें तो कहानी Kochi, Gwalior और Jodhpur जैसी जगहों से शुरू होती है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का Kerala state से कोई strong direct connection दिखाई नहीं देता। इसलिए एक समय पर यह सवाल जरूर आता है कि जब कहानी अलग है तो नाम The Kerala Story 2 क्यों रखा गया। शायद पहला पार्ट blockbuster था, इसलिए उसी brand name को आगे बढ़ाया गया। Technical language में इसे spiritual sequel कहा जा सकता है, लेकिन honestly देखें तो यह पहले पार्ट के same concept को नए तरीके से repack करके पेश करने जैसा लगता है। अगर इसका नाम The India Story या कुछ और रखा जाता तो शायद इतनी controversy भी नहीं होती।

O Romeo Box Office Collection: Shahid Kapoor Ki O Romeo HIT ya FLOP?

Story में three parallel narratives दिखाई गई हैं जहां लड़कियों को influence करना, उन्हें emotionally manipulate करना और फिर religion conversion तक ले जाना दिखाया गया है। शुरुआत में प्यार और भरोसे का इस्तेमाल होता है और बाद में दबाव और मजबूरी दिखाई जाती है। Viewer के तौर पर एक सवाल जरूर दिमाग में आता है कि क्या आज के समय में लड़कियां इतनी आसानी से manipulate हो सकती हैं कि वो अपनी family और future के बारे में सोचना ही छोड़ दें। क्योंकि आज की generation की लड़कियां काफी strong, independent और aware हैं। इसलिए फिल्म का execution कई जगह थोड़ा extreme और exaggerated महसूस होता है।

ASSI Movie Review: Must Watch या Too Disturbing?

हालांकि यह भी सच है कि देश में कहीं-न-कहीं ऐसी घटनाएं हुई होंगी या हो रही होंगी। Film के end में कुछ real life reports के voice-over भी दिए गए हैं जिससे makers यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि यह सिर्फ fiction नहीं बल्कि reality से inspired है। Personally मैंने इस topic पर कोई deep research नहीं की है और ना ही अपने आसपास ऐसी घटनाएं देखी हैं, इसलिए emotional level पर मैं characters से ज्यादा connect नहीं कर पाया। लेकिन जिन लोगों ने ऐसी situations face की होंगी, उनके लिए यह फिल्म ज्यादा impactful हो सकती है।

Kennedy Movie Review: Ye Film India में Release क्यों नहीं हुई?

अगर technical aspects की बात करें तो फिल्म लगभग 2 घंटे 15 मिनट की है और pacing काफी fast रखी गई है। Film कहीं भी unnecessary slow नहीं होती। First half mainly character building और background setup में जाता है, जहां directors ने यह समझाने की कोशिश की है कि लड़कियां गलत रास्ते पर क्यों जाती हैं और उनका mindset कैसे बदलता है। Acting की बात करें तो लगभग सभी actors ने अच्छा काम किया है और performances believable लगती हैं।

TOXIC Teaser Review: Toxic vs Dhurandhar Clash Confirm? 

लेकिन overall देखा जाए तो फिल्म में कुछ भी बहुत नया नहीं लगता। First part की vibes बार-बार महसूस होती हैं। Climax कहानी को conclude तो करता है, लेकिन थोड़ा forced और predictable लगता है। कुछ लोगों को यह फिल्म बहुत hard hitting और realistic लगेगी, जबकि कुछ लोगों को यह propaganda type cinema भी लग सकता है क्योंकि इसमें religion angle बार-बार highlight किया गया है।

The Kerala Story 2 Trailer

Overall verdict की बात करूं तो The Kerala Story 2 एक triggering aur hard hitting socio-political drama बनने की कोशिश करती है। अगर आपको पहला पार्ट पसंद आया था और आप ऐसी serious films देखना पसंद करते हैं तो आप इसे try कर सकते हैं। लेकिन अगर आप light entertainment या casual movie experience ढूंढ रहे हैं तो शायद यह फिल्म आपके लिए नहीं है। Film की rating UA6+ है, लेकिन फिर भी बच्चों से दूर रखना बेहतर रहेगा।

Conclusion: The Kerala Story 2 Review

मेरी तरफ से इस फिल्म को 2.5 out of 5 stars। Subject strong है, लेकिन कई जगह ऐसा लगता है कि second part सिर्फ cash grab के लिए बनाया गया है। बाकी हर किसी की अपनी choice होती है — आपने फिल्म देखी है तो comment में जरूर बताइए कि आपको यह कैसी लगी।

FAQ:

Q1. क्या The Kerala Story 2 सच में रियल स्टोरी पर आधारित है?
Ans: फिल्म के आखिर में कुछ रियल रिपोर्ट्स का जिक्र किया गया है, लेकिन पूरी कहानी पूरी तरह डॉक्यूमेंटेड रियल स्टोरी नहीं है। इसे एक societal issue inspired drama की तरह दिखाया गया है।

Q2. क्या The Kerala Story 2 पहले पार्ट जितनी अच्छी है?
Ans: अगर आपने पहला पार्ट पसंद किया था तो यह फिल्म आपको ठीक लग सकती है, लेकिन कई लोगों को इसका plot और presentation काफी similar लगा है, इसलिए उतना strong impact नहीं बन पाता।

Q3. क्या यह फिल्म बहुत ज्यादा controversial है?
Ans: हाँ, फिल्म रिलीज से पहले और बाद में काफी controversy और debates देखने को मिलीं, क्योंकि इसमें religious conversion और sensitive topics दिखाए गए हैं।

Q4. क्या The Kerala Story 2 family के साथ देख सकते हैं?
Ans: फिल्म UA rating की है, लेकिन इसका subject काफी serious और disturbing है, इसलिए छोटे बच्चों के लिए यह suitable नहीं मानी जाती।

Q5. क्या The Kerala Story 2 देखने लायक movie है?
Ans: अगर आपको hard-hitting socio-political movies पसंद हैं तो आप इसे देख सकते हैं, लेकिन अगर आप light entertainment चाहते हैं तो यह फिल्म skip करना बेहतर रहेगा।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top