O Romeo Movie Review: Shahid Kapoor का Most Violent Avatar! Tripti Dimri का Career Best Performance? O Romeo Hit Ya Flop?

O Romeo Movie Review: Shahid Kapoor और Tripti Dimri का Career Best Performance?

नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम Sachin है।
और आज मैं बात करने वाला हूँ Shahid Kapoor और Tripti Dimri की मच-अवेटेड फिल्म O Romeo के बारे में। कुछ फिल्में सिर्फ देखी जाती हैं, लेकिन कुछ फिल्में फील की जाती हैं… और यह फिल्म definitely दूसरी वाली कैटेगरी में आती है। यह सिर्फ एक गैंगस्टर ड्रामा नहीं है, बल्कि emotions का पूरा पैकेज है—प्यार, कर्ज़, रिवेंज, एंगर, ब्रूटैलिटी, गिल्ट, प्राइड और इमोशनल अटैचमेंट… अगर ध्यान से देखो तो हर सीन में कोई न कोई लेयर छुपी हुई मिलती है।

कहानी घूमती है उस्तरा नाम के एक सुपारी किलर के आसपास, जिसका रोल शाहिद कपूर ने निभाया है। उसका अपना गैंग है और वो पैसों के लिए लोगों की जान लेने का काम करता है। लेकिन कहानी तब ट्विस्ट लेती है जब तृप्ति डिमरी का किरदार अशान उसकी जिंदगी में आता है और किसी को मारने की सुपारी देता है। आखिर क्यों? उसकी बैकस्टोरी क्या है? और नाना पाटेकर का रोल इसमें कितना अहम है—ये सब जानने के लिए फिल्म देखनी पड़ेगी।

O Romeo Movie Review
O Romeo Movie Review

सबसे पहले बात करूँगा डायरेक्शन की। विशाल भारद्वाज ने जिस तरह massy entertainment को classy storytelling के साथ balance किया है, वो कमाल है। खून-खराबा, intense conversations, फिर अचानक एक soulful song, फिर बैकस्टोरी और फिर से action—यह पूरा cycle फिल्म में चलता रहता है। लेकिन कहीं भी ये repetitive या boring नहीं लगता। बीच-बीच में romance, हल्की comedy और revenge का तड़का इसे engaging बनाए रखता है। 3 घंटे की फिल्म है, और हाँ, 15-20 मिनट trim की जा सकती थी, लेकिन विशाल भारद्वाज की slow-burn style को देखते हुए यह उनकी signature approach लगती है। “ओमकारा” और “हैदर” की याद दिला देती है।

The Raja Saab Lifetime Collection: Prabhas की द राजा साहब Hit or Flop?

अब बात performances की। शाहिद कपूर as उस्तरा—क्या level है भाई! उनकी आँखों में जो intensity है, वो आपको seat से हिलने नहीं देती। Fierce, unpredictable और emotionally broken—तीनों shades उन्होंने बेहतरीन तरीके से दिखाए हैं। Honestly, यह उनके career के best performances में से एक कहा जा सकता है।

Border 2 Box Office Collection Day 18: Sunny Deol ने 18 दिनों में रच दिया History! 

तृप्ति डिमरी फिल्म की soul हैं। Raw look, minimal makeup और pure emotion—उन्होंने अपने किरदार को बहुत sincerity से निभाया है। वो मासूम भी लगती हैं और प्यार के लिए fierce भी हो सकती हैं। Shahid और Tripti की chemistry surprisingly बहुत organic लगती है। ऐसा नहीं लगता कि यह उनकी पहली फिल्म साथ में है।

Mardaani 3 Box Office Collection Day 10: मर्दानी 3 Hit या Flop? Day 10 पर कितनी कमाई करेगी मर्दानी 3?

नाना पाटेकर जब-जब स्क्रीन पर आते हैं, सीन अपना हो जाता है। उनके witty one-liners और presence फिल्म में अलग ही weight add करते हैं। अविनाश तिवारी ने भी अच्छा काम किया है, हालांकि बाकी स्टार्स extended cameo में ही नजर आते हैं।

O’Romeo Trailer

फिल्म का music भी विशाल भारद्वाज ने ही compose किया है और वह decent है। Visuals आपको 90s की दुनिया में ले जाते हैं—पुरानी इमारतें, रॉ सेटअप, जींस और सूट वाला लुक… पूरा aesthetic बहुत rich और lavish लगता है। साजिद नाडियाडवाला ने इस project को जिस scale पर mount किया है, वह साफ दिखाई देता है।

हाँ, एक जरूरी बात—फिल्म में violence काफी ज्यादा है। गालियाँ भी हैं, भले ही कुछ words mute किए गए हों। एक-दो scenes थोड़े uncomfortable भी हो सकते हैं, इसलिए दोस्तों के साथ तो enjoy कर सकते हो, लेकिन family और खासकर बच्चों के साथ देखने से पहले थोड़ा सोच लेना।

Conclusion: O Romeo Movie Review

Overall, “ओ रोमियो” एक complete cinematic experience है। Action stylish है, humor forced नहीं है और emotions genuine लगते हैं। Screenplay थोड़ा और tight होता तो impact और ज्यादा strong हो सकता था, और climax थोड़ा और powerful बन सकता था। लेकिन फिर भी यह फिल्म definitely worth watching है।

मेरी तरफ से इस फिल्म को 3.5 stars मिलते हैं। अगर आपने “ओ रोमियो” देख ली है तो आप इसे 5 में से कितनी rating देंगे? Comment करके जरूर बताइए।

FAQ:

Q1. O Romeo फिल्म में Shahid Kapoor का रोल क्या है?
फिल्म में Shahid Kapoor एक dangerous सुपारी किलर “उस्तरा” के किरदार में नजर आते हैं, जो love और revenge के बीच फंसा हुआ है।

Q2. O Romeo किस genre की फिल्म है?
यह एक dark crime drama है जिसमें action, romance, revenge और intense emotions का mix देखने को मिलता है।

Q3. क्या O Romeo family के साथ देखी जा सकती है?
फिल्म में काफी violence और कुछ strong language है, इसलिए family और बच्चों के साथ देखने से पहले थोड़ा सोच लेना बेहतर रहेगा।

Q4. O Romeo का निर्देशन किसने किया है?
फिल्म को Vishal Bhardwaj ने direct किया है, जो अपने intense और layered storytelling style के लिए जाने जाते हैं।

Q5. O Romeo हिट है या फ्लॉप?
फिल्म का final verdict उसके box office performance पर depend करेगा, लेकिन audience से mixed to positive response देखने को मिला है।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top