Dhurandhar 2 Teaser Review: Dhurandhar 2 ने हिला दिया Bollywood! 2000 Crore Club Loading?

Dhurandhar 2 Teaser Review: Ranveer Singh का Darkest Avatar Ever

नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।
और सच कहूँ तो… किसने सोचा होगा कि सिर्फ 70 सेकंड काफी होंगे बॉलीवुड के सारे रिकॉर्ड्स हिला देने के लिए? सिर्फ 70 सेकंड, और बातें होने लगें 2000 करोड़ क्लब, पुराने आंकड़ों के ताले टूटने की। Dhurandhar नाम तो सुना ही होगा—और अगर नहीं सुना, तो या तो आप बहरे हो या फिर रॉकी भाई की वजह से झूठ बोल रहे हो।

जिस पल का इंतज़ार था, वो आखिरकार आ गया है मेरे दोस्त। रफ्तार के घोड़े पर सवार धुरंधर 2 का टीज़र अब सोशल मीडिया के रिकॉर्ड्स से सीधी भिड़ंत करने उतरा है। आदित्य धर, Ranveer Singh और अक्षय खन्ना ने जो chain reaction शुरू किया था, उसे अब ऑडियंस next level पर ले जाने वाली है। लेकिन एक बात साफ है—इस बार किसी ने अंदाज़ा नहीं लगाया था कि फिल्म इतना खून बहाएगी। बिना किसी शक, यह इंडियन सिनेमा के इतिहास का सबसे violent टीज़र है। 18+ तो छोड़ो, इसे देखकर लगता है 28+ warning देनी पड़ेगी।

Dhurandhar 2 Teaser Review
Dhurandhar 2 Teaser Review

टीज़र में जो दिखा, वो हल्का नहीं था। अरशद पप्पू के कटे सिर को फुटबॉल बना देना, हमज़ा का रहमान डकैत की कुर्सी के लिए पूरे पाकिस्तान को लाल कर देना, मेजर इक़बाल को इंसान से जानवर में बदल देना—ये सब देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। रणवीर सिंह के टर्बन लुक में जसकीरत सिंह रंगी को लॉन्च करने का जो मौका मिला, वो अपने आप में chilling है। और हाँ, मानना पड़ेगा—स्कैम तो सिर्फ नाम के लिए बदनाम है, असली खेल तो आदित्य धर खेल गए हैं। थिएटर में दिखने वाला माल अब YouTube पर नए पैकेट में बेचा जा रहा है।

मान लेते हैं कि धुरंधर 2 का टीज़र पुराना है, लेकिन जो रिकॉर्ड्स ये बनाएगा, वो बिल्कुल नए होंगे। जितनी बार देखो, उतना कम लगता है। सच में, धुरंधर 2 तो धुरंधर का भी बाप लग रहा है। इस लेवल का एक्शन ऐसा है कि सोचकर ही आत्मा कांप जाए। हाथ, पैर, आंख, गला—सब कुछ कटेगा। इस फिल्म को बनाने के लिए भी हिम्मत चाहिए, और इसे देखने के लिए भी।

Gandhi Talks Movie Review: विजय सेतुपति का सबसे खामोश लेकिन सबसे ज़ोरदार रोल?

एक अजीब सा एहसास इस बार जरूर है। पहले से पता है कि जसकीरत सिंह रंगी, हमज़ा अली मज़ारी बनने का नाटक कर रहा है। रणवीर सिंह को टीज़र में देखकर गिरगिट वाला फील आता है—हर फ्रेम में नया रंग, नया खौफ। सवाल ये भी उठता है कि इतना serious cinema अलाउड कैसे हो रहा है? इस टीज़र के बाद सेंसर बोर्ड शायद मार्च तक चैन से सो भी नहीं पाएगा। और उधर पाकिस्तान में बैठी यलीना का दिल टूटना तो तय है।

Dhurandhar 2 Teaser Review: Dhurandhar 2 vs Toxic – कौन भारी?

अब बड़ा सवाल—क्या पार्ट 2 में कोई एक्टर शेर बलोच उर्फ रहमान डकैत की खाली जगह भर पाएगा? सोच-समझकर बोलना, क्योंकि ये सिर्फ रणवीर सिंह का comeback नहीं है, ये पूरे बॉलीवुड का comeback बनने जा रहा है। पहली हिंदी फिल्म, जिसका वेट नॉर्थ के बराबर साउथ की ऑडियंस भी कर रही है। हर भाषा में पोस्टर रिलीज़ करना, फिर टीज़र को साउथ लैंग्वेजेस में डब करना—ये साफ warning है। धुरंधर को सिर्फ हिंदी फिल्म समझने की गलती मत करना। ये नया धुरंधर है दोस्त, जो साउथ के बॉक्स ऑफिस में घुसेगा भी और पुराने रिकॉर्ड्स की धज्जियां उड़ाएगा भी।

अब मुद्दे की बात करते हैं। पिछली बार फिल्म बिना किसी expectation के थिएटर में आई थी और धीरे-धीरे लोगों के दिलों पर छा गई। लेकिन इस बार हालात अलग हैं। इतिहास की सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बनने की जिम्मेदारी खुद धुरंधर 2 ने उठा ली है। 2000 करोड़ की बोली लग चुकी है। सवाल ये है—क्या टीज़र में उतना दम है कि दंगल का रिकॉर्ड भी छोटा पड़ जाए?

Dhurandhar 2 Teaser

ईमानदारी से कहूं तो, यहां makers की चालाकी कम और नादानी ज़्यादा लगती है। पुराने टीज़र से पब्लिक को थोड़ा उल्लू बना दिया गया। अगर एकदम नया टीज़र, नए सीन्स के साथ लाते, तो hype 100 गुना बढ़ जाती। ये 70 सेकंड शायद कलेक्शन में सीधे 700 करोड़ जोड़ सकता था। इसका मतलब ये नहीं कि टीज़र खराब है—बिल्कुल नहीं। सोशल मीडिया पर आदित्य धर का सिनेमा सारी लिमिट्स क्रॉस करने वाला है। लेकिन नया टीज़र आता तो लोग दबा के शेयर करते, शोर हजार गुना ज़्यादा होता, और 19 मार्च का प्रमोशन अभी से फ्री में शुरू हो जाता।

अब वही लोग फायदा उठाएंगे, जो कहेंगे कि फिल्म डर गई है, या फिर पोस्टर देखकर इसे KGF की सस्ती कॉपी बताएंगे। बेटा जी, धुरंधर के haters की लिस्ट पहले से लंबी है। अगर उसमें चार नाम और जुड़ भी गए, तो कोई फर्क नहीं पड़ता। ये पुराना टीज़र आपके 10–15 नए प्रोजेक्ट्स पर भारी पड़ेगा। जिस तरह पब्लिक धुरंधर 2 के टीज़र का इंतज़ार कर रही थी, उससे साफ है कि रिलीज़ तक इसका कनेक्शन और गहरा होगा। इसके बाद अगर एक भी वीडियो न आए, तब भी 19 मार्च को हर टिकट बिकेगा।

Conclusion: Dhurandhar 2 Teaser Review

आपके लिए होगा धुरंधर 2 vs Toxic का क्लैश बहुत बड़ा। लेकिन तमीज़ से बोलना—क्योंकि सामने मॉन्स्टर के सामने खड़ा है बब्बर शेर। रिस्पेक्ट दोगे तो रिस्पेक्ट मिलेगी, वरना धुरंधर 2 अपने haters को उनकी औकात दिखा देगा।

अब बताओ—धुरंधर 2 का टीज़र पास है या फेल?
या फिर आदित्य धर की बननी चाहिए सीधी रेल, जिसने नए सपने दिखाकर पुराने वीडियो से दिल तोड़ दिया?

FAQ:

Q1. धुरंधर 2 का टीज़र इतना चर्चा में क्यों है?
क्योंकि सिर्फ 70 सेकंड में ऐसा brutal, violent और intense कंटेंट दिखाया गया है जो हिंदी सिनेमा में पहले कभी इतने खुले लेवल पर नहीं देखा गया। यही वजह है कि टीज़र ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

Q2. क्या धुरंधर 2 सच में 2000 करोड़ क्लब तक पहुंच सकती है?
हाइप, पैन-इंडिया अपील और रणवीर सिंह के डार्क अवतार को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म के पास दम है। हालांकि 2000 करोड़ आसान नहीं हैं, लेकिन यह हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी दावेदार जरूर बन चुकी है।

Q3. क्या धुरंधर 2 को KGF की कॉपी कहा जा सकता है?
नहीं। टोन डार्क जरूर है, लेकिन स्टाइल, कैरेक्टर ट्रीटमेंट और पॉलिटिकल-वायलेंस का एंगल इसे अलग बनाता है। इसे कॉपी कहना ज्यादा आसान और गलत होगा।

Q4. क्या यह फिल्म सिर्फ नॉर्थ ऑडियंस के लिए है?
बिल्कुल नहीं। पोस्टर और टीज़र का साउथ लैंग्वेजेस में रिलीज़ होना साफ दिखाता है कि धुरंधर 2 एक पैन-इंडिया फिल्म है, जो नॉर्थ और साउथ दोनों मार्केट्स को टारगेट कर रही है।

Q5. क्या टीज़र बहुत ज्यादा वायलेंट है?
हां, और यही इसकी सबसे बड़ी पहचान भी है। इतना खून-खराबा और रॉ एक्शन देखकर साफ लगता है कि यह फिल्म कमजोर दिल वालों के लिए नहीं बनी है।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top