Arijit Singh Retirement: Arijit Singh ने System से तंग आकर लिया बड़ा फैसला
नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।
और अगर आप भी मेरी तरह बॉलीवुड म्यूज़िक से थोड़ा ज़्यादा जुड़ाव रखते हैं, तो ये खबर सुनकर दिल में हलचल होना बिल्कुल लाज़मी है। कहा जा रहा है कि Bollywood में तूफान आ गया है, क्योंकि Arijit Singh का retirement plan सामने आ चुका है। लेकिन असली सवाल ये है कि क्या अरिजीत सच में म्यूज़िक छोड़ रहे हैं? या कहानी कुछ और ही है?
सबसे पहले एक बात बिल्कुल साफ कर देते हैं — Arijit Singh ने music से retirement नहीं लिया है, उन्होंने सिर्फ playback singing से दूरी बनाई है। और इन दोनों में ज़मीन-आसमान का फर्क है। Playback singing वही होती है जिसमें फिल्मों के गाने होते हैं, जिन पर हीरो-हीरोइन लिप्स चलाते हैं और थिएटर में तालियां बजती हैं। अब उन फिल्मों में शायद अरिजीत की आवाज़ सुनाई न दे।
लेकिन म्यूज़िक? उससे उनका रिश्ता आज भी उतना ही गहरा है।
असल में अरिजीत अब original music बनाना चाहते हैं। वो खुद की आवाज़ में गाने गाएंगे, नए म्यूज़िक एल्बम लॉन्च करेंगे, और सबसे बड़ा हथियार — concerts, tours और live stage performances — ये सब पहले की तरह चलते रहेंगे। इतना ही नहीं, सलमान खान की फिल्मों में जो अरिजीत के गाने आए हैं, वो उनके करियर के आख़िरी गाने नहीं हैं। कई songs अभी unreleased हैं, जो इस साल और अगले साल तक सामने आते रहेंगे।
तो फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि अरिजीत ने फिल्म इंडस्ट्री से इतना बड़ा फैसला ले लिया? इसके लिए हमें थोड़ा पीछे जाना पड़ेगा।
Vadh 2 Trailer Review: Justice ya Revenge? Sanjay Mishra ka Intense Look ने Goosebumps दे दिए!
कुछ वक्त पहले Javed Akhtar का एक बयान आया, जिसने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। उन्होंने साफ कहा कि अगर नई फिल्मों में पुराने गानों को थोड़ा बदलकर दोबारा बेचा जा रहा है, तो वो ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा नहीं बनेंगे। उनका कहना था कि ये पब्लिक और आर्टिस्ट — दोनों के साथ धोखा है। अगर creators के पास नए ideas नहीं हैं, तो म्यूज़िक बनाना छोड़ देना चाहिए, सिर्फ पैसा छापने की मशीन नहीं चलानी चाहिए।
यही बयान शायद उस आग में घी डाल गया, जो अरिजीत के अंदर कई सालों से जल रही थी। Border 2 इसका सबसे बड़ा example बन गया। फिल्म में “घर कब आओगे” जैसा iconic song recreate किया गया। Original version में कई singers थे, लेकिन नई फिल्म में spotlight किसी और को मिली। Arijit Singh और Vishal Mishra जैसे नामों की आवाज़ को वो space नहीं मिला, जिसकी उम्मीद की जाती है। ऊपर से आरोप ये भी कि अरिजीत से पुराने गाने को recreate करवाया गया और फिर उनका हिस्सा ठीक से audience तक पहुंचने ही नहीं दिया गया।
Battle of Galwan Re-Shoot Update: Salman Khan क्यों कर रहे हैं Extra Action Shoot?
लेकिन बात सिर्फ Border 2 की नहीं है। पिछले 10 सालों में बॉलीवुड का original music मुश्किल से 5–10% रह गया है। बाकी या तो पुराने गानों के remix हैं, या item songs। आज फिल्म बनाना जितना मुश्किल है, शायद उससे ज़्यादा मुश्किल हो गया है नए और सच्चे गाने ढूंढना। और यही चीज़ अरिजीत जैसे artist को अंदर से तोड़ देती है।
अरिजीत म्यूज़िक से नहीं, बल्कि इस सिस्टम से दूर जाना चाहते हैं। वो बॉलीवुड को अपने कंधों पर ढोना नहीं चाहते, बल्कि बॉलीवुड से कुछ नया सीखना चाहते हैं। अंदर की खबर ये भी है कि अरिजीत आने वाले समय में अपना music label और production house लॉन्च कर सकते हैं, जहां नए artists को मौका मिलेगा। वो दिन दूर नहीं जब फिल्मों में “Arijit Singh Presents” लिखा होगा और नए, बेहतर voices को platform मिलेगा। और हो सकता है कि Javed Akhtar जैसे legends भी ऐसे projects पर खुशी-खुशी काम करें।
Border 2 Box Office Review! Border 2 ने Box Office पर मचा दिया Bhuchaal!
मतलब साफ है — Arijit Bollywood छोड़ नहीं रहे, उसे बदलना चाहते हैं। और सच्चाई ये भी है कि उनके इस फैसले से जितना नुकसान अरिजीत का नहीं होगा, उससे कहीं ज़्यादा तड़प बॉलीवुड को होगी। उनकी आवाज़ अगर फिल्मों से गायब हुई, तो audience थिएटर में आखिर सुनेगी क्या? खासकर musical films में।
हम शिकायत कर सकते हैं, बहस कर सकते हैं, नफरत भी कर सकते हैं, लेकिन एक सच से मुँह नहीं मोड़ा जा सकता — Arijit Singh का replacement आज पूरे बॉलीवुड के पास नहीं है। और ये सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में कई और artists भी इसी रास्ते पर चल सकते हैं। 2026 में बॉलीवुड शायद खूब पैसा कमा ले, लेकिन खोई हुई इज़्ज़त वापस कैसे लाएगा?
Conclusion: Arijit Singh Retirement
अब आख़िर में सवाल आपसे है।
अगर आपको सिर्फ एक साल का मौका मिले बॉलीवुड को सुधारने का, तो आप क्या बदलना चाहेंगे?
और Arijit जैसी आवाज़ों को सिर्फ music label के लालच से कैसे बचाएंगे?
सोचिए… क्योंकि शायद यही सोच आने वाले कल का म्यूज़िक तय करेगी।
FAQ:
Q1: क्या Arijit Singh ने सच में retirement ले लिया है?
नहीं, Arijit Singh ने music से retirement नहीं लिया है। उन्होंने सिर्फ playback singing से दूरी बनाई है, जबकि original music, albums, concerts और live performances जारी रहेंगे।
Q2: Arijit Singh ने Bollywood playback singing क्यों छोड़ी?
Arijit Singh original music की कमी, remix culture और creative dissatisfaction से परेशान थे। वो नए ideas और genuine music पर काम करना चाहते हैं, न कि पुराने गानों को दोबारा बेचने वाले सिस्टम का हिस्सा बनना।
Q3: क्या Arijit Singh की आवाज़ फिल्मों में अब सुनाई नहीं देगी?
आने वाले कुछ समय तक उनकी आवाज़ फिल्मों में सुनाई देती रहेगी क्योंकि कई songs पहले से recorded और unreleased हैं। लेकिन future films में playback singing कम या बंद हो सकती है।
Q4: क्या Arijit Singh अपना music label या production house शुरू करने वाले हैं?
Industry reports के मुताबिक Arijit Singh अपना independent music label और production house लॉन्च कर सकते हैं, जहां नए artists और original music को मौका मिलेगा।
Q5: क्या Arijit Singh के फैसले से Bollywood को नुकसान होगा?
हाँ, Arijit Singh जैसी unique और soulful आवाज़ का कोई proper replacement नहीं है। उनके playback से हटने से Bollywood की musical identity और audience connect पर असर पड़ सकता है।
नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।मैं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूँ और मुझे फिल्में देखना बहुत पसंद है। मैं फिल्म रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी आसान और सच्ची बातें लिखता हूँ। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर बड़े बॉक्स ऑफिस मुकाबलों तक, यहां आपको हर फिल्म की जानकारी और सही आंकड़े मिलेंगे। आप मुझे panmovies.in पर पढ़ रहे हैं|