Battle of Galwan Song Review: Emotion Hit किया लेकिन Acting ने धोखा दे दिया? Salman Khan Comeback या फिर एक और Miss?

Battle of Galwan Song Review: Maatrubhumi Song 26 January Tribute या Promotion Trap?

नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।
और आज बात उस कमबैक की, जिसका इंतज़ार सिर्फ एक स्टार का नहीं बल्कि पूरे बॉलीवुड के दौर का इंतज़ार लगता है।

बॉलीवुड में धीरे-धीरे comeback culture वापस आता दिख रहा है। कहीं रहमान डकैत की आग है, तो कहीं 2.5 किलो के हाथ का खौफ। लेकिन सच बोलूं तो सोच के ही दिमाग पगला जाता है कि उस दिन क्या होगा, जब उसका कमबैक होगा—जिसके नाम से कभी पूरा बॉलीवुड जाना जाता था। जी हां, बात हो रही है Salman Khan की।

सलमान खान और उनका फिल्म सिलेक्शन… यार, ये तो ऐसी बद्दुआ बन गई है जो भगवान दुश्मन को भी न दे। लोग कहते हैं “पैर पर कुल्हाड़ी मारना”, लेकिन सलमान भाई ने तो पिछले कुछ सालों में पूरा bulldozer ही चला दिया। फिर भी 2026 आया है, और भाईजान एक नई फिल्म लेकर आए हैं—जिसने दिल में फिर से कमबैक की एक हल्की-सी लौ जला दी है।

Battle of Galwan Song Review
Battle of Galwan Song Review

अब अगर आपने Battle of Galwan का पहला गाना “मातृभूमि” नहीं सुना, तो बता दूं—ये गाना 26 जनवरी को हमारे रियल सोल्जर्स को tribute देने के लिए public demand पर रिलीज़ किया गया। Subject जितना special है, उतनी ही special इसकी team भी है। Original Rockstar Himesh Reshammiya की वापसी, और ऊपर से एक तीर से दो निशाने—Himesh में दम भी दिखा और Salman–Arijit वाली पुरानी दुश्मनी भी खत्म होती नजर आई। सच मानो, इनके जैसा combo इंडस्ट्री में कोई नहीं।

सब कुछ इतना अच्छा लग रहा था… लेकिन फिर मैंने गाने का video देख लिया। और देखते ही दिमाग में पहला ख्याल यही आया—शायद कमबैक का इंतज़ार, इंतज़ार ही रह जाएगा

Battle of Galwan Song

Boss, ये सलमान खान की फिल्म है। मान लिया कि पिछले कुछ सालों में टाइम अच्छा नहीं रहा, लेकिन सलमान का fan base आज भी तड़प रहा है quality content के लिए, quantity के लिए नहीं। इतनी जल्दी क्या थी कि जो गाना बज रहा है और जो हीरो के होंठ हिल रहे हैं—वो आपस में match ही नहीं कर रहे? ये lip-sync किसी को दिखा नहीं क्या? टीज़र का वो smile वाला सीन जैसे-तैसे justify हो सकता है, लेकिन इस गाने में lyrics और Salman का expression totally mismatch लगते हैं। Connection feel ही नहीं होता।

इस गाने से Chitrangada को पहली बार reveal किया गया है। Soldier का family side दिखाने की कोशिश है, idea अच्छा है… लेकिन पता नहीं क्यों कुछ भी ठीक से fit नहीं बैठ रहा। सब कुछ थोड़ा plastic सा लगता है, natural feel नहीं आती। और अगर दिल पर हाथ रखकर पूछूं—क्या कोई Salman fan honestly बोलेगा कि ये top-level acting है? Zero efforts दिखते हैं, जैसे Salman खुद भी इस फिल्म में interested नहीं हैं।

Border 2 First Day Collection Worldwide: Weekend से पहले ही बना दिया बड़ा Record!

यही वजह है कि एक ऐसे director की जरूरत होती है, जो सिर्फ फिल्म न बनाए, बल्कि actor के अंदर से best performance निकलवाए। Salman जिस subject को दिखाना चाहते हैं, वो इतना powerful है कि बिना एक भी गोली चलाए पूरी जंग खत्म हो सकती है—सिर्फ आंखों और चेहरे के expressions से। ऐसे real heroes को इतनी low-energy tribute देना थोड़ा चुभता है।

और भाई, ये slow-motion scenes… पता नहीं Salman की फिल्मों में कौन डाल देता है। पूरा mood off हो जाता है। Uniform में Salman अच्छे लगते हैं, इसमें कोई doubt नहीं, लेकिन जो feel एक soldier में होनी चाहिए—वो यहां missing है। Sunny Deol ने Border में जो raw soldier vibe दी थी, वैसा कुछ भी यहां नजर नहीं आता। चिल्लाना जरूरी नहीं है, लेकिन चेहरे पर एक fauji wali sakhti तो दिखनी चाहिए ना।

Border 2 Full Movie Review & Rating: Sunny Deol ने फिर हिला दिया बॉक्स ऑफिस, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

हां, एक बात साफ कहूंगा—जो लोग गाने को weak बोल रहे हैं, मैं उनसे पूरी तरह agree नहीं करता। इसमें Himesh wala touch है। गाना अलग है, धीरे-धीरे अपनी जगह बनाएगा। ये चिल्ला-चिल्ला कर कुछ साबित नहीं करना चाहता। Lyrics simple हैं, music restrained है—दिल खुश होता है और मातृभूमि पर गर्व महसूस होता है।

Chatha Pacha Movie Review: Theatre बना WWE का अखाड़ा!

26 जनवरी पर फिल्म को promote करने का idea गलत नहीं था। लेकिन lamelight के चक्कर में कहीं ये फिर से tubelight न बन जाए—इसका ध्यान कौन रखेगा? अब बस एक last उम्मीद इस फिल्म के action sequences से है, खासकर hand-to-hand combat scenes से। अगर Salman ने वहां जादू कर दिया, तो पूरा game बदल सकता है।

Conclusion: Battle of Galwan Song Review

जो ये film का poster आया था—वो वाला Salman जल्दी लेकर आओ। फिल्म इस साल लाओ या अगले साल, फर्क नहीं पड़ता। बस Salman Khan को नींद से जगाओ, China के पीछे लगाओ… तब होगा असली comeback का nanga naach

अब सच बताओ—
गाना आपको कैसा लगा?
गाने में Salman की acting कैसी लगी?
और ये जोड़ी—क्या वाकई वैसी थी जैसा सोचा था, या फिर जो दिखा वो बस एक धोखा था?

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top