Dhurandhar बनी इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म? | Border 2 Advance Booking | Dhurandhar का रिकॉर्ड खतरे में? The Raja Saab Box Office Collection Day 13
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम Sachin है ✨
और आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम बात करने वाले हैं तीन बड़ी फिल्मों की, जिनका बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ प्रभास की The Raja Saab, दूसरी तरफ रणवीर सिंह की रिकॉर्ड तोड़ फिल्म Dhurandhar और तीसरी ओर सनी देओल की आने वाली तूफानी फिल्म Border 2, जिसकी advance booking ने पहले ही तहलका मचा दिया है।
अगर शुरुआत करें Dhurandhar से, तो दोस्तों कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म ने इंडियन सिनेमा के लगभग सारे बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह action thriller फिल्म अब बॉलीवुड के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म को रिलीज़ हुए पूरे 7 हफ्ते हो चुके हैं और इसके कलेक्शन अपने बजट से कई गुना ज्यादा निकल चुके हैं।
The Raja Saab Box Office Collection Day 13:
Ranveer Singh, Akshaye Khanna, Sanjay Dutt, R Madhavan, Arjun Rampal जैसे दमदार कलाकारों से सजी इस फिल्म ने सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज़ होकर वो कमाल कर दिखाया, जो बड़ी-बड़ी pan India फिल्मों के लिए भी आसान नहीं होता।
पहले हफ्ते से लेकर सातवें हफ्ते तक Dhurandhar ने लगातार शानदार कमाई की और अब तक इसका total worldwide box office collection लगभग ₹1340 करोड़ तक पहुंच चुका है, जबकि फिल्म का बजट करीब ₹280 करोड़ था। यानी ये फिल्म officially All Time Mega Blockbuster बन चुकी है।
Chatha Pacha ने पहले दिन सबको चौंका दिया
लेकिन दोस्तों, अब ऐसा लग रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर अगर Dhurandhar को कोई कड़ी टक्कर मिल सकती है, तो वो है Sunny Deol की Border 2।
अब बात करते हैं The Raja Saab Box Office Collection Day 13 की।
Maruti के निर्देशन में बनी यह romantic comedy horror drama फिल्म इस साल की पहली बड़ी pan India रिलीज़ थी। Prabhas, Sanjay Dutt, Nidhhi Agerwal और Malavika Mohanan जैसे स्टार्स के साथ यह फिल्म 9 जनवरी को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ – पांच भाषाओं में लगभग 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई थी।
फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन ही ₹100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी, जो पूरी तरह प्रभास के स्टारडम की वजह से थी। लेकिन जैसा कि हम जानते हैं, पहले दिन की कमाई स्टार पावर से आती है, जबकि आगे का गेम कंटेंट और पब्लिक रिव्यू पर चलता है।
यही वजह रही कि The Raja Saab की कमाई दिन-ब-दिन गिरती चली गई।
Box Office War शुरू! The Raja Saab Box Office Collection Day 13:
अगर Day 13 यानी 14 दिनों के total collection की बात करें, तो हिंदी वर्ज़न से फिल्म ने करीब ₹25.72 करोड़ नेट कमाए।
South languages से करीब ₹148.91 करोड़ की कमाई हुई।
इस तरह फिल्म का total India net collection ₹174.63 करोड़ तक पहुंचा।
Overseas market में भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और अब तक करीब ₹57.71 करोड़ ही कमा पाई।
Shahid Kapoor और Triptii Dimri की Intense लव–हेट स्टोरी
इन सबको मिलाकर The Raja Saab total worldwide box office collection लगभग ₹265.61 करोड़ के आसपास है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी फ्लॉप साबित हो चुकी है, खासकर प्रभास की पिछली फिल्मों के मुकाबले।
अब दोस्तों आते हैं सबसे ज़्यादा चर्चा में बनी हुई फिल्म Border 2 Advance Booking Collection पर।
Anurag Singh के निर्देशन में बनी यह historical war action drama फिल्म, Sunny Deol की ज़बरदस्त वापसी मानी जा रही है। फिल्म में Sunny Deol के साथ Diljit Dosanjh, Varun Dhawan और Ahan Shetty जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
Border 2 का announcement होते ही audience में जबरदस्त excitement देखने को मिली थी। फिर जब trailer रिलीज़ हुआ, तो Sunny Paaji के दमदार dialogues और powerful action ने फैंस को पूरी तरह से hype कर दिया।
और जैसे ही advance booking शुरू हुई, फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई करना शुरू कर दिया।
अगर Border 2 advance booking collection की detail देखें, तो
- First day (Friday) advance booking: ₹13.94 करोड़
- Second day (Saturday): ₹3.81 करोड़
- Third day (Sunday): ₹4.27 करोड़
- Fourth day (26 January – holiday): ₹5.29 करोड़
यानी सिर्फ शुरुआती चार दिनों की India advance booking ₹24.31 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
Overseas market में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है और वहां से करीब ₹6.22 करोड़ की advance booking हो चुकी है।
इस तरह Border 2 worldwide advance booking collection ₹30.53 करोड़ के करीब पहुंच गया है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
अब जबकि फिल्म 23 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही है, पूरी उम्मीद है कि Border 2 पहले दिन ही India में ₹50 करोड़+ opening कर सकती है और worldwide opening ₹70 करोड़ के आसपास रह सकती है। अगर फिल्म को अच्छे reviews मिलते हैं और public connect बनता है, तो ये फिल्म आने वाले समय में ₹1000 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर सकती है।
Mana Shankara Vara Prasad Garu Box Office Collection
Conclusion: The Raja Saab Box Office Collection Day 13
कुल मिलाकर दोस्तों,
- The Raja Saab बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई
- Dhurandhar ने इतिहास रच दिया
- और Border 2 अब बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने के लिए पूरी तरह तैयार है
अब आपकी बारी है 💬
आपको इन तीनों फिल्मों में से सबसे ज़्यादा कौन सी पसंद आई?
और आपको क्या लगता है Border 2 lifetime box office collection कितना जाएगा?
Comment में जरूर बताइएगा 🙏
Border 2 Box Office Collection ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
नमस्ते, मेरा नाम Sachin है।मैं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूँ और मुझे फिल्में देखना बहुत पसंद है। मैं फिल्म रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी आसान और सच्ची बातें लिखता हूँ। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर बड़े बॉक्स ऑफिस मुकाबलों तक, यहां आपको हर फिल्म की जानकारी और सही आंकड़े मिलेंगे। आप मुझे panmovies.in पर पढ़ रहे हैं|