Rashmika Mandanna ने Salman Khan स्टारर Sikandar की नाकामी के लिए किसे दोष दिया? | Sikandar Flop Controversy

Sikandar Flop Controversy: Rashmika Mandanna ने Salman Khan को नहीं, बल्कि किसे ठहराया जिम्मेदार?

नमस्ते, मेरा नाम Sachin है |
आज हम बात कर रहे हैं Salman Khan स्टारर फिल्म Sikandar की, जो सिनेमाघरों से ज़्यादा विवादों में रही और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। फिल्म की नाकामी के बाद जहां डायरेक्टर A.R. Murugadoss ने सीधे तौर पर Salman Khan को ज़िम्मेदार ठहराया, वहीं अब इस पूरे मामले पर Rashmika Mandanna का बयान भी सामने आया है, जिसने इस बहस को और दिलचस्प बना दिया है।

Sikandar Flop Controversy
Sikandar Flop Controversy

Rashmika Mandanna ने साफ कहा कि उन्हें जो script initially narrate की गई थी और जो फिल्म आखिर में बनी, दोनों में ज़मीन-आसमान का फर्क था। उनके मुताबिक, जब उन्होंने कहानी सुनी थी, तब वो काफी अलग और strong लग रही थी। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म बनती गई, कई चीज़ें बदलती चली गईं। Rashmika ने फिल्म में Salman Khan की पत्नी का किरदार निभाया था, जिसकी first half में ही death हो जाती है। इसके बाद पूरी कहानी Salman के किरदार द्वारा बदला लेने के इर्द-गिर्द घूमती है।

Eid 2027 Box Office Clash में आमने-सामने Salman Khan और Prabhas

एक Telugu journalist Prema को दिए गए backseat interview में Rashmika ने कहा कि फिल्मों में ऐसा अक्सर होता है कि शुरुआत में जो कहानी सुनाई जाती है, final product उससे अलग निकलता है।

Sikandar Flop Controversy:

Actors की performance, editing decisions और release timing जैसी चीज़ों की वजह से script में कई बदलाव किए जाते हैं। उनके मुताबिक, Sikandar के साथ भी exactly यही हुआ। यानी Rashmika ने सीधे तौर पर Salman Khan को दोष नहीं दिया, बल्कि script changes और filmmaking process को जिम्मेदार ठहराया।

Rashmika Mandanna ने Salman Khan स्टारर Sikandar की नाकामी के लिए किसे दोष दिया? | Sikandar Flop Controversy

वहीं दूसरी तरफ, डायरेक्टर Murugadoss पहले ही इस फिल्म की failure के लिए Salman Khan को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म Madrasai के प्रमोशन के दौरान कहा था कि किसी बड़े star के साथ काम करना आसान नहीं होता। उनके मुताबिक, Salman Khan सेट पर रात 8 बजे के बाद आते थे, जिसकी वजह से दिन के scenes भी रात में शूट करने पड़ते थे। यहां तक कि बच्चों के scenes भी देर रात 2 बजे तक शूट होते थे, जिससे काफी दिक्कतें आती थीं।

Dhurandhar 2 Teaser: Censor Board ने दी मंजूरी, क्या Border 2 के साथ दिखेगा?
The Rajasaab Day 11 Box Office Collection

इस पूरे विवाद पर Salman Khan ने भी react किया था। Bigg Boss 19 के एक episode में Salman ने कहा कि Sikandar की story अच्छी थी, फिर भी फिल्म नहीं चली और सारा blame अकेले उन पर डाल दिया गया। उन्होंने साफ किया कि हां, वो शूट पर late आते थे, लेकिन इसकी जानकारी पहले से दे देते थे। उस समय उनकी ribs fractured थीं और बावजूद इसके उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी की।

इतना ही नहीं, उसी दौरान Salman Khan के करीबी Baba Siddique की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। Salman को खुद भी जान से मारने की धमकियां मिली थीं और उनके घर पर firing तक हुई थी। इन्हीं security reasons की वजह से उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात ही बाहर निकलने की इजाजत थी। कई लोगों का मानना है कि सेट पर देरी की ये भी एक बड़ी वजह थी।

Conclusion: Sikandar Flop Controversy

कुल मिलाकर देखा जाए तो Rashmika Mandanna ने Sikandar की नाकामी के लिए किसी एक व्यक्ति को दोष नहीं दिया, बल्कि script में हुए बदलावों और filmmaking process को जिम्मेदार ठहराया। वहीं Salman Khan और डायरेक्टर Murugadoss के बयान इस फिल्म को लेकर दो अलग-अलग perspectives सामने रखते हैं।

इस खबर में फिलहाल इतना ही। ऐसी ही Bollywood और cinema से जुड़ी interesting stories के लिए पढ़ते रहिए। धन्यवाद 🙏

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top